नयी दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने petrol-diesel के दामों में रविवार को फिर बढ़ोत्तरी कर दी। बीते 13 दिनों में तेल कंपनियां ने 11वें दिन ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गयी।
इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 103.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 94.67 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84 पैसे से बढ़कर 118.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 85 पैसे के इजाफे के साथ 102.64 रुपये प्रति लीटर पर है।
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद 22 मार्च 2022 से बढ़नी शुरू हुई हैं। कंपनियों ने 24 मार्च और 01 अप्रैल को छोड़कर हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है।
लंदन ब्रेंट क्रूड आज 104.39 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
Read more:Yogi Adityanath:उप्र में 05 साल में 20 हजार करोड़ रुपये की सरकारी खरीद का रिकार्ड
E-paper:http://www.divyasandesh.com
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…