टीवी अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन, पवित्र रिश्ता व मराठी धारावाहिकों से मिली पहचान।
Priya Marathe death:मुंबई, जानी-मानी मराठी और हिंदी टीवी अभिनेत्री प्रिया मराठे का शनिवार (31 अगस्त 2025) को मुंबई में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। उनके निधन के समय उम्र केवल 38 वर्ष थी।
प्रिया को कुछ साल पहले कैंसर का पता चला था। इलाज के बाद वे स्वस्थ हुईं और विदेश में नाट्य दौरे में भी गईं। हाल ही में बीमारी फिर लौट आई। लगातार इलाज के बावजूद उनका शरीर उपचार का जवाब नहीं दे पाया।
प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को ठाणे (महाराष्ट्र) में हुआ। उनका अभिनय सफर कॉलेज के नाट्य स्पर्धाओं से शुरू हुआ। 2005 में मराठी सीरियल ‘या सुखांनो या’ से उन्होंने टीवी डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘चार दिवस सासूचे’, ‘तू तिथे मी’, ‘तुझेच मी गीत गात आहे’ जैसी सीरियल्स में प्रमुख भूमिका निभाई। हिंदी टीवी में ‘कसम से’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘साथ निभाना साथिया’ में उनके किरदारों को खूब सराहा गया।
टीवी के अलावा उन्होंने थिएटर में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रिया का विवाह अभिनेता शंतनू मोघे से हुआ था।
उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री और प्रशंसकों में शोक की लहर है।
Priya Marathe death
यह भी पढ़े: परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
ई-पेपर: Divya Sandesh
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…