PWD: लखनऊ विजिलेंस टीम ने हरदोई के PWD विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) सतेंद्र यादव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सतेंद्र यादव पर आरोप है कि उसने पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) के तहत सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए ठेकेदार महेंद्र कुमार त्रिपाठी से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
खबर के अनुसार ठेकेदार महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने विजिलेंस टीम को इसकी शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण का कुल 40 लाख रुपये का बिल भुगतान होना था। JE ने दावा किया कि बिल को बढ़ाकर तैयार किया गया है, जिसके बदले उसे 10 लाख रुपये “अपने हिस्से” के रूप में चाहिए।
गिरफ्तारी के दौरान JE ने यह भी स्वीकार किया कि इसमें सहायक अभियंता को भी “समझाने” की जरूरत थी। विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर ही रिश्वत लेते हुए JE को दबोच लिया।
इस घटना से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े: Digital Police: कन्नौज पुलिस बनेगी यूपी की पहली डिजिटल पुलिस!
इ-पेपर : Divya Sandesh
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…