Russia Ukrain war
वाशिंगटन। Russia Ukrain war अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि वह नहीं मानते हैं कि यूक्रेन में जारी संघर्ष अमेरिका और रूस के बीच एक छद्म युद्ध है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने मंगलवार को कहा था कि चूंकि रूस ने फरवरी में अपना सैन्य अभियान शुरू किया था, इसलिए अमेरिका ने यूक्रेन की रक्षा के लिए कम से कम 3.7 अरब डॉलर प्रदान किए हैं। वहीं कम से कम 30 अन्य देशों ने यूक्रेन को 1.3 अरब डॉलर की सहायता प्रदान की है।
ऑस्टिन ने मंगलवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में फॉक्स न्यूज से कहा, “हम रूस के साथ लड़ाई में नहीं हैं। मौजूदा संघर्ष रूस और यूक्रेन के बीच है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि संघर्ष छद्म युद्ध में नहीं बदल रहा है। साक्षात्कार के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या यूक्रेन में संघर्ष छद्म युद्ध में बदल सकता है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है, यह स्पष्ट रूप से यूक्रेन की लड़ाई है। यूक्रेन के पड़ोसी, सहयोगी और साझीदार यह सुनिश्चित करने के लिए कदम बढ़ा रहे हैं कि उन्हें सफल होने के लिए क्या चाहिए।”
Read more:Rathyatra 2022 : तमिलनाडु हाई टेंशन तार से करंट लगने से ३ नाबालिकों की मौत, जानिए आगे
E-paper:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…