Categories: Uncategorized

Russia Ukraine War LIVE: रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में की एयर स्ट्राइक, ल्वीव और खेरसान में सुनी गई विस्फोटों की आवाज

कीव। रूस यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) का आज 18वां दिन है। रूस-यूक्रेन की जंग थमने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। युद्ध के 18वें दिन रूसी सेना लगातार हमले कर रही है। यूक्रेन के अधिकतर शहर जल रहे हैं। हालात यह है कि लगातार हो रही गोलाबारी से सरकारी इमारतें और घर तबाह हो गए हैं। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन को बातचीत का आफर दिया है। इसी बीच यूक्रेन का दावा है कि उसने खेरसान में दो रूसी हेलीकाप्टरों को मार गिराया है। हालांकि, इस दौरान रूस ने यूक्रेन के कीव ओब्लास्ट पर लगातार बम बरसाए। साथ ही रूसी सैनिकों ने कीव में ग्रीन कोरिडोर के जरिए रेस्क्यू कर रही महिलाओं और बच्चों पर गोली चलाई, जिसमें एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार यूक्रेन और रूस के बीच वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए शांति वार्ता हुई। इस वार्ता की शीर्ष प्राथमिकताओं में विशेष रूप से मारियुपोल शहर के लिए मानवीय कोरिडोर का विस्तार और स्थापना करना है।

Russia Ukraine War LIVE: Russia carried out air strikes in many cities of Ukraine, the sound of explosions heard in Lviv and Kherson
इवानो-फ्रैंकिव्स्क में धमाकों की आवाज सुनी गई

द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, यूक्रेन के इवानो-फ्रैंकिव्स्क में धमाकों की आवाज सुनी गई है। साथ ही इन शहरों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है और स्थानीय निवासियों को निकटतम आश्रय में जाने के लिए कहा गया है।

ल्वीव और खेरसान में सुनी गई विस्फोटों की आवाज

युद्ध के 18वें दिन यूक्रेन पर रूस के हमले जारी हैं। इसी बीच द कीव इंडिपेंडेंट ने दावा किया है कि ल्वीव और खेरसान में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान आया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष जारी है और आगे भी बढ़ सकता है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के पास रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने के लिए कोई नहीं है। बाइडेन की सभी कमजोरी, कायरता और अक्षमता के बावजूद, यूक्रेन में इस त्रासदी को समाप्त करने के लिए उसके पास अभी भी एक रास्ता है। बिना अमेरिकियों को एक भीषण और बहुत खूनी युद्ध में फंसाए। ट्रम्प ने सुझाव दिया कि वाशिंगटन को मास्को को उग्र परिणामों के साथ धमकी देनी चाहिए।

यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले का बढ़ा खतरा

रूस लगातार यूक्रेन के शहरों को निशाना बना रहा है। इसी बीच यूक्रेन के लगभग हर क्षेत्र में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। आशंका जताई जा रही है कि रूस किसी भी वक्त यूक्रेन के इन शहरों में हमले कर सकता है। इनमें खार्किव, क्रामटोर्स्क, स्लोवियनस्क, विन्नित्सिया, कीव, पोल्टावा, जाइटामिर, खमेलनित्स्की, किलिया, युजने, चेर्नोमोर्स्क, बिलाइवका और अवदिवका में सायरन सुनाई दिए गए हैं। यूक्रेन के द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक इन शहरों के निवासियों को तत्काल निकटतम आश्रय में जाने के लिए कहा गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का बयान

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने बताया कि मैंने यूक्रेन को अतिरिक्त हथियारों और उपकरणों के लिए 200 मिलियन डालर तक की निकासी को अधिकृत किया है। यूक्रेन को प्रदान की गई कुल अमेरिकी सुरक्षा सहायता 1.2 बिलियन डालर से अधिक हो जाएगी।

इजराइल के प्रधानमंत्री से राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की बात

क्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन में युद्ध की स्थिति पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेनेट के साथ चर्चा की। साथ ही उन्होंने मेलिटोपोल मेयर की रिहाई के लिए उनकी मदद भी मांगी। जेलेंस्की ने ट्वीट कर बताया कि इजराइल के पीएम के साथ बातचीत जारी है। हमने रूस के हमले और शांति वार्ता की संभावनाओं के बारे में बात की। हमें नागरिकों के खिलाफ हो रहे दमन को रोकना चाहिए। मेलिटोपोल के बंदी मेयर और स्थानीय लोगों की रिहाई में सहायता करने के लिए उनसे कहा है।

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने रूस के रुख को बताया खतरा

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूक्रेन में रूस के रुख को सभी यूरोपीय देशों की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। उन्होंने अमेरिका और उसके नाटो एवं यूरोपीय सहयोगियों के बीच एकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गठबंधन की सबसे बड़ी ताकत इसकी एकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका नाटो गठबंधन के बचाव में यूक्रेन के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।

20 करोड़ डालर जुटा रहा अमेरिका

समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, यूक्रेन को हथियारों की मदद देने के लिए अमेरिका 20 करोड़ डालर जुटा रहा है।

मानवीय गलियारों के माध्यम से 13,000 नागरिकों को निकाला

द कीव इंडिपेंडेंट ने यूक्रेन के डिप्टी पीएम इरिना वीरेशचुक के हवाले से बताया है कि यूक्रेन ने 12 मार्च को मानवीय गलियारों के माध्यम से 13,000 नागरिकों को निकाला है। यह आंकड़ा एक दिन पहले की तुलना में दोगुना है।

NDS Desk

Share
Published by
NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

2 weeks ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago