उत्तर प्रदेश

S.P. Goyal: अपने बजाए यूपी के स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहे हैं मुख्य सचिव!

30 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करवाने के बाद 13 दिन की छुट्टी पर जाएंगे एस.पी. गोयल!

S.P. Goyal : लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल अपने स्वास्थ के बजाए यूपी के स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहे हैं। यही वजह है कि योगी सरकार की सबसे महत्वकांक्षी  योजना जेवर एयरपोर्ट का 30 अक्टूबर को उद्घाटन कराने के बाद मुख्य सचिव स्वस्थ कारणों की वजह से 13 दिनों की फिर छुट्टी पर जाने की सूचना है। इससे सत्ता के गलियारों में फिर उनके स्वस्थ और कुछ दिनों पूर्व हुए तबादलों में उनके करीबी अफसरों को मुख्य धारा से साइड लाइन किए चर्चाएं शुरू हो गई है।

उल्लेखनीय है कि यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह 31 जुलाई 2025 को रिटायर हुए थे। उसी दिन अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री शशि प्रकाश गोयल ने मुख्य सचिव का दायित्व संभाला था। 8 अगस्त 2025 को खबर आई कि मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल अस्वस्थ हो गए हैं। दो दिन बाद खबर आई कि हार्ट अटैक आया था। दिल्ली में हार्ट का आपरेशन हुआ है। लगभग 45 दिन की छुट्टी के बाद नवरात्रि के प्रथम दिन यानी 22 सितम्बर को फिर से मुख्य सचिव का दायित्व संभाला था। 45 दिन की छुट्टी के दौरान वरिष्ठ आईएएस अफसरों की बहुप्रतीक्षित सूची उनके ज्वाइन करने से पहले ही 18 सितम्बर 2025 को आ गई थी। जिसमें मुख्य सचिव के कई करीबी अफसर साइड लाइन किए गए थे। साथ ही मुख्य सचिव के स्वास्थ्य को देखते हुए उनके पास से अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त का कार्यभार कम करते हुए अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को दे दिया गया था।

आपको बताते चलें कि मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल की दो बड़ी उपलब्धियां हैं। पहली वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2017 से निर्विवाद प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री बने हुए हैं। इसी पद पर रहते हुए अपर मुख्य सचिव और मुख्य सचिव बने। मुख्य सचिव बनने के बाद से अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री का पद छोड़ा। दूसरी उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 2017 से लेकर अब तक 9 राष्ट्रीय (घरेलू) और दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बने हैं। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उद्घाटन 20 अक्टूबर 2021 को हुआ था। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उद्घाटन 30 दिसंबर 2023 को हुआ था। एक तीसरा जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित है। गाजियाबाद में घरेलू राष्ट्रीय हिंदोन हवाई अड्डा अक्टूबर 2019 में, सहारनपुर सरसावा हवाई अड्डा 21 अक्टूबर 2024 में अलीगढ़ हवाई अड्डा 10 मार्च 2024 में आजमगढ़ हवाई अड्डा 10 मार्च 2024 को चित्रकूट हवाई अड्डा 10 मार्च 2024 को, मुरादाबाद हवाई अड्डा 10 मार्च 2024 को, श्रावस्ती हवाई अड्डा 10 मार्च 2024 को उद्घाटन हुआ था।

शासन के सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल अपने स्वास्थ्य को न देखते हुए यूपी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं। डाक्टरों ने आराम की सलाह दी है। लेकिन वे निरंतर कार्य कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि 30 अक्टूबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करवाने के बाद स्वास्थ्य कारणों से अगले माह से 15 दिन की छुट्टी पर जाने की तैयारियों में हैं। एपीसी और आईआईडीसी का कार्यभार संभाल रहे वरिष्ठ आईएएस दीपक कुमार फिर कार्यवाहक मुख्य सचिव का दायित्व संभालेंगे।

S.P. Goyal

इ-पेपर : Divya Sandesh

 

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

2 weeks ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago