लखनऊ में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए "सेफ सिटी प्रोजेक्ट" के तहत आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
Safe City Project: लखनऊ शहर को महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। “सेफ सिटी प्रोजेक्ट” के तहत लखनऊ में कई नई तकनीकें और पहल लागू की जा रही हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस करेगा मदद
इस प्रोजेक्ट की खास बात ये है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया जा रहा है। AI की मदद से पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रख सकेगी।
सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछेगा
शहर में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा। इन कैमरों को एक केंद्रीयकृत कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा. AI की मदद से इन कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया जाएगा।
महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस
इस प्रोजेक्ट में महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एक मोबाइल एप विकसित किया जा रहा है। इस ऐप में एक खास फीचर होगा। अगर कोई महिला अपने फोन को दो-तीन बार जमीन पर पटकेगी तो इमरजेंसी कॉल सीधे 112 पर चली जाएगी।
112 नंबर का होगा अहम रोल
इस प्रोजेक्ट में 112 नंबर की भी अहम भूमिका होगी। किसी भी तरह की सहायता के लिए महिलाएं और अन्य नागरिक इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
अभी शुरुआती दौर में है प्रोजेक्ट
अभी यह प्रोजेक्ट शुरुआती दौर में है। लेकिन माना जा रहा है कि इससे लखनऊ शहर की सुरक्षा व्यवस्था में काफी सुधार होगा।
यह भी पढ़े: Hidden Temple: अमीनाबाद में 18वीं शताब्दी का अनोखा मंदिर!
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…