Sahara News
Sahara News : नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने ‘सहारा इंडिया’ प्रमुख सुब्रत रॉय को पटना उच्च न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस को जारी आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुब्रत रॉय के खिलाफ इस मामले में आगे की कार्यवाही पर भी रोक लगाने का आदेश पारित किया।
उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली सुब्रत राय की याचिका पर सुनवाई के बाद पीठ ने कहा,“ इस स्तर पर हम पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाते हैं। (Sahara News) ” सहारा इंडिया द्वारा कथित धोखाधड़ी से संबंधित 2,000 से अधिक मामलों की सुनवाई के बाद पटना उच्च न्यायालय ने आज ही यह आदेश पारित किया था। सहारा इंडिया पर हजारों निवेशकों के पैसे वापस नहीं करने के आरोप हैं।
उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद सुब्रत राय जब अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे तो 13 मई को उनके नाम गैर जमानती वारंट जारी किया था। सुब्रत राय ने पटना उच्च न्यायालय के 13 मई के आदेश को को शीर्ष अदालत में न्यायालय में चुनौती दी थी।
यहाँ पढ़े:Scam : जल निगम भर्ती घोटाला मामले में आजम सीबीआई अदालत में हुये पेश
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…