Siddhu moosewala : चंडीगढ़। पंजाब पुलिस महानिदेशक वी के बावरा ने आज कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है और कहा कि हत्या की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है। गायक की शाम को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े मूसेवाला उन 400 से अधिक लोगों में शामिल थे जिनकी सुरक्षा में पंजाब सरकार ने कल ही कटौती की थी।
पुलिस महानिदेशक ने प्रेसवार्ता में स्पष्ट करना चाहा कि मूसेवाला की सुरक्षा में चार में से दो कमांडो हटाये गये थे और दो सुरक्षा में अब भी थे लेकिन मूसेवाला इन कमांडो को यह कहकर साथ नहीं ले गये थे कि आपकी जरूरत नहीं है। श्री बावरा ने यह भी कहा कि मूसेवाला बुलेट प्रूफ वाहन लेकर भी नहीं चले थे। श्री बावरा ने बताया कि श्री मूसेवाला दो लोगों के साथ साढ़े चार बजे घर से निकले थे। उनकी कार पर दो कारों में आये हमलावरों ने गोलियों की बौछार की।
श्री बावरा ने बताया कि मूसेवाला के प्रबंधक शगन प्रीत का नाम बिट्टू खेरा हत्याकांड में सामने आया था जिसके कारण यह हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि प्रकरण में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह लिप्त है। उन्होंने कहा कि मामले को जल्द सुलझाया जायेगा। पुलिस महानिदेशक ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देने से मना कर दिया और छोटे से वक्तव्य के बाद पांच मिनट के अंदर प्रेस वार्ता समाप्त कर दी।
Siddhu moosewala
यहाँ पढ़े:सुरक्षा हटते ही मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Cancer: पिछले कुछ वर्षों में भारत सहित दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार…
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…