Snake catcher
Snake catcher : सांप का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों की हालत पतली हो जाती है, लेकिन इस दुनिया में ऐसे भी कुछ लोग हैं जो सांप को देखते ही उसे पकड़ना पसंद करते हैं. दरअसल, छत्तीसगढ के रायपुर जिले में एक ऐसा सपेरा है जो सूंघकर सांप को पकड़ लेने की कला जानता है.
जानवर या जीव-जंतुओं को गंध सूधने की क्षमता के बारे में कई बार सुना है लेकिन कोई आदमी गंध से सांप की जगह को पहचान ले, यह हैरान करने वाली बात है. लेकिन ये बात सच है कि वह सपेरा अपनी सूंघने की ताकत से सांप को पक़डकर लेता है और लोगों को उसका खेल दिखाता है.
यहाँ पढ़े : बुंदेलखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया झांसी मंडलायुक्त का सम्मान
खेल दिखाने के बाद जंगल में छोड़ देता है सांप
जानकारी के मुताबिक, सिलयारी गांव में मोहम्मद शंकर नाम एक सपेरा रहता है. वह पिछले कई सालों से रायपुर जिले के अलावा कई जगहों पर जाकर लोगों से सांप के रहने की जगह पूछता है और वहीं से तुरंत बीन बजाकर सांप को पकडकर ले आता है और गांव में खेल दिखाकर सांप को जंगल में छोड आता है. यह उसका रोज का काम है.
50-100 मीटर दूर से ही सूंघ लेता है सांप की गंध
लोगों का कहना है कि सांप जिस जगह पर रहता है उस स्थान को शंकर करीब 50 से 100 मीटर दूर से ही मिट्टी की गंध सूंघकर पहचान लेता है और उस स्थान पर जाकर बीन बजाता है. फिर सांप बाहर निकल आता है. सपेरे शंकर का कहना है कि सांप जब बिल में घुसता है तो उसके पेट का निशान मिट्टी पर पड़ता है. उस जगह से गंध उसकी नाक में आ जाती है. इसी से पहचान कर सांप की जगह तक पहुंच जाता है और उसे पकड़ लेता है.
बंगाल में सीखी सांप पकड़ने की विद्या
सपेरे का कहना है कि उसने ये विद्या बंगाल के अपने गुरू से सीखी थी. वह पिथले करीब दस साल से लोगों को सांप का खेल दिखाता आ रहा है. शंकर का कहना है कि वह सांप पकडने का काम आषाढ से कार्तिक माह तक ही करता है. इस बीच प्रत्येक वारों का भी समय रहता है. जैसे रविवार को सुबह 6 से 9 बजे तक, गुरूवार और शुक्रवार को दिनभर तथा बाकी दिनों में एक या दो घंटे का समय रहता है. उसी बीच में सांप पकडते हैं.
Snake catcher
यहाँ पढ़े : सरकारी नौकरी करने वालो के लिए बड़ी खबर , मिलने वाला है प्रमोशन , दो से तीन हफ्ते में होगा ऐलान
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…