udaipur
Udaipur : उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर शहर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद उत्पन्न तनाव के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगाये गये कर्फ्यू में शनिवार को 19 घंटे की ढील दी गई। शहर के धानमंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अंबामाता, सूरजपोल, सविना, भूपालपुरा, गोवर्धनविलास, हिरणमगरी, प्रतापनगर एवं सुखेर धानमंडी, घण्टाघर, अम्बामाता, हाथीपोल, सूरजपोल, भूपालपुरा एवं सवीना में आज सुबह चार बजे से रात्रि नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। कर्फ्यू के बाद शहर में स्थिति सामान्य होती जा रहा है। कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में सभी बाजार खुल गये है और जनजीवन सामान्य है।
इस बीच ईद उल अजहा को लेकर शुक्रवार को जिला स्तरीय सीएलजी की बैठक आयोजित कर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार ने दोनों समाज के प्रबुद्धजनों से शांति की अपील की। बैठक में सीएलजी सदस्यों के साथ आने वाले समय में आयोजित होने वाले विभिन्न त्यौहारों और पर्वों पर कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई एवं सुझाव लिए गए। संभागीय आयुक्त ने बताया कि गत दो दिनों से निरंतर प्रशासन द्वारा आमजन से शांति व्यवस्था के मद्देनजर संवाद किया जा रहा है। गौरतलब है कि गत 28 जून को Udaipur शहर के धानमण्डी थाना क्षेत्र में धारदार हथियारों से कन्हैयालाल की हत्या कर देने के बाद उत्पन्न हालात के मद्देेनजर उस दिन रात आठ बजे से आगामी आदेश तक शहर के इन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।
यहाँ पढ़े : Hajj 2022 : वार्षिक हज यात्रा आखिरी पड़ाव में पहुंची !
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…