उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, चार मजदूरों की मौत।
UK: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटना हुई है। इस घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई। मृतक सभी नेपाल के रहने वाले थे। घटना गुरुवार देर रात केदार घाटी क्षेत्र में हुई।
राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के सेनानायक (कमांडेंट) मणिकांत मिश्रा ने बताया कि भारी बारिश के कारण फाटा के पास भूस्खलन हुआ, जिससे चार नेपाली नागरिक मलबे में दब गए। एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से चार शवों को बरामद किया गया।
मृतकों की पहचान तुल बहादुर, पुरना नेपाली, किशना परिहार और चीकू बूरा के रूप में हुई है। सभी मृतक नेपाल के विभिन्न जिलों के निवासी थे।
इसी दौरान टिहरी जिले में भी भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। इस घटना में पशु हानि की सूचना है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।
UK
यह भी पढ़े: साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटना: रेल मंत्री ने जताई साजिश की आशंका!
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…