Antonio Guterres
United Nation : संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमनदीप सिंह गिल को प्रौद्योगिकी के लिए अपना दूत नियुक्त किया है। श्री गिल इंटरनेशनल डिजिटल हेल्थ एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च कोलैबोरेटिव प्रोजेक्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं। उन्होंने पहले जिनेवा (2016-2018) में निरस्त्रीकरण सम्मेलन में भारत के राजदूत एवं स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया है।
श्री गुटेरेस के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, “वह (श्री गिल) डिजिटल प्रौद्योगिकी के एक विचारशील नेता है। उन्हें डिजिटल प्रौद्योगिकी का गहन ज्ञान है। “इससे पहले श्री गिल डिजिटल सहयोग (2018-2019) पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उच्च स्तरीय पैनल के कार्यकारी निदेशक एवं सह-प्रमुख के तौर पर काम कर चुके हैं। वह 1992 में भारत की राजनयिक सेवा में शामिल हुए और तेहरान तथा कोलंबो में अपनी सेवा देने के साथ-साथ निरस्त्रीकरण और रणनीतिक प्रौद्योगिकियों तथा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में विभिन्न पदों पर सेवा दी है। वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में विजिटिंग स्कॉलर भी हैं। श्री गिल ने किंग्स कॉलेज, लंदन से बहुपक्षीय मंचों में परमाणु शिक्षा में पीएचडी, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं विद्युत संचार में स्नातक और जिनेवा विश्वविद्यालय से फ्रेंच इतिहास तथा भाषा में डिप्लोमा किया है।
United Nation
यहाँ पढ़े :तीन साल के लिए संरा ईसीओएसओसी के सदस्य चुने गए 17 देश
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…