UP Bureaucracy: लखनऊ। यूपी के कई मुख्य सचिवों ने डबल इंजन की सरकार का खूब फायदा उठाया है। अगर यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिलता है, तो वे सेवा विस्तार पाने वाले यूपी के चौथे मुख्य सचिव होंगे। यूपी सरकार ने मुख्य सचिव को ‘उपयोगी’ बताते हुए एक साल का सेवा विस्तार दिलवाने के लिए केन्द्र सरकार को पत्र भेज दिया है। इससे मुख्य सचिव की रेस में शामिल अफसरों को तगड़ा झटका लगेगा। यह स्थिति तब है जब कि मुख्य सचिव के तमाम विवादित फैसलों को लेकर शिकायतें हुई हैं।
यूपी के इतिहास में पहली बार सेवा विस्तार पाए आलोक रंजन
मार्च 2016 में अखिलेश यादव सरकार की संस्तुति पर केंद्र की भाजपा सरकार ने 1978 बैच के आईएएस व मुख्य सचिव आलोक रंजन को तीन माह का सेवा विस्तार दे दिया है। इस पद पर रहते हुए सेवा विस्तार पाने वाले वह यूपी के पहले आईएएस थे। मुख्य सचिव के पद पर रहते हुए यूपी के विकास की गाथा गढऩे में आलोक रंजन की अहम भूमिका रही।
अनूप चंद्र पाण्डेय पाए छह माह का सेवा विस्तार
1984 बैच के वरिष्ठ आईएएस अनूप चंद्र पांडेय को फरवरी 2019 में छह माह का सेवा विस्तार मिला था। 2018 फरवरी में लखनऊ में हुए इंवेस्टर्स समिट कराने में अनूप चंद्र पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। साथ ही किसानों की कर्ज माफी और कई दूसरी बड़ी योजनाओं को पूरा करने में भी इनका रोल रहा।
यह भी पढ़े: Corruption: ठंडे बस्ते में फेंकी गई मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार खिलाफ हुई शिकायतें!
दुर्गा शंकर मिश्र ने सेवा विस्तार का कायम किया रिकार्ड
यूपी में योगी और केन्द्र में मोदी की डबल इंजन सरकार का सबसे ज्यादा फायदा 1984 बैच के आईएएस अफसर दुर्गा शंकर मिश्र को मिला। तीन बार सेवा विस्तार मिला। केंद्र सरकार ने दिसंबर 2021 में सेवानिवृत्त से ठीक पहले उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देते हुए उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव के पद पर तैनाती दी थी। इसके बाद दिसंबर 2022 में उन्हें दोबारा एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। दिसंबर 2023 में जब उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था, तब लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उन्हें छह माह का सेवा विस्तार दिया गया था।
मुकम्मल लॉबिंग के लिए छोड़ी जापान यात्रा
1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस मनोज कुमार सिंह को यूपी सरकार ने एक वर्ष की सेवा विस्तार के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखा है। अगर केन्द्र सरकार सेवा विस्तार देती है तो वे यूपी के चौथे आईएएस होंगे जिनको सेवा विस्तार मिलेगा। यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) की भूमिका अहम बताया है। अभी कई बड़े औद्योगिक आयोजन इस साल के अंत में होने हैं।
यूपी की नौकरशाही के सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने अपने सेवा विस्तार के लिए तगड़ी लॉबिंग की है। मुकम्मल लॉबिंग के लिए 20 से 24 जुलाई 2025 और 28 से 1 अगस्त 2025 के बीच मुख्य सचिव को वल्र्ड एक्सपो, ओसाका जापान की प्रस्तावित यात्रा को छोड़ चुके हैं।
यह भी पढ़े: UP Bureaucracy: आईएएस अफसरों ने बढ़ाया ‘विवादों का निवेश’!
सिफारिशी पत्र के बावजूद अवनीश और प्रशांत को नहीं मिला था सेवा विस्तार
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव का सेवा विस्तार दिलाने की यूपी सरकार की चि_ïी से रेस में शामिल आईएएस अफसरों को तगड़ा झटका लगा है। मौजूदा समय मुख्य सचिव की रेस में वरिष्ठ आईएएस एस.पी. गोयल, देवेश चतुर्वेदी और दीपक कुमार हैं। दावेदारों को 80 फीसदी उम्मीद है कि डबल इंजन सरकार में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिल सकता है। लेकिन 20 प्रतिशत की उम्मीद यह है कि इससे पहले प्रमुख सचिव गृह के पद पर तैनात वरिष्ठ आईएएस अवनीश कुमार अवस्थी और कार्यवाहक डीपीजी के पद पर तैनात वरिष्ठ आईपीएस प्रशांत कुमार के सेवा विस्तार के लिए केन्द्र सरकार को पत्र भेजे गए थे। लेकिन भगीरथी प्रयासों के बावजूद इन अफसरों को सेवा विस्तार नहीं मिला था।
दावेदार अफसर एक और उम्मीद में हैं कि मुख्य सचिव मनोज कुमार के आईआईडीसी और मुख्य सचिव के तौर पर किए गए कई विवादित फैसलों की शिकायत पीएमओ और शीर्ष संबंधित एजेंसियों से की गई है। अगर केन्द्र सरकार ने संज्ञान लिया तो सेवा विस्तार नहीं मिलेगा। वैसे अभी तक यह संभावना नगण्य है। एक वरिष्ठ आईएएस अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि डबल इंजन सरकार में वरिष्ठ आईएएस अफसरों को खूब सेवा विस्तार मिल रहा है। इस बात की उम्मीद बहुत है कि वर्तमान मुख्य सचिव को सेवा विस्तार मिलना तय है। भले ही कितनी शिकायतें हुई हैं।
UP Bureaucracy, UP Bureaucracy
यह भी पढ़े: Film Bandhu : ‘फिल्म बंधु’ को ले डूबेंगे संजय प्रसाद!
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…