UP में पर्दे के पीछे चल रहा है ‘एपीसी’ और ‘सीएस’ पद का गुणा-भाग
UP Politics: लखनऊ। 30 अप्रैल 2025 यानी आज यूपी की कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका एस. गर्ग रिटायर हो जाएंगी। इसकी तीन बाद के बाद यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह रिटायर होंगे। अगर सेवा विस्तार मिलता है तो बाकी बचे मुख्य सचिव की रेस के अफसरों का समीकरण गड़बड़ा सकता है। मुख्य सचिव के पद तक पहुंचाने के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त पद पहली सीढ़ी मानी जाती है। पर्दे के पीछे कृषि उत्पादन आयुक्त पद पर तैनाती के लिए गुणा-भाग शुरू हो गया है।
बताते चलें कि कृषि उत्पादन आयुक्त के लिए वरिष्ठता क्रम में सबसे प्रबल दावेदार 1989 बैच के एस.पी. गोयल (एसपीजी) हैं। इसी बैच के दूसरे उम्मीदवार वरिष्ठ आईएएस हिमांशु कुमार और 1990 बैच के वरिष्ठï आईएएस दीपक कुमार हैं। 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस देवेश चतुर्वेदी यूपी में कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर रह चुके हैं। मौजूदा समय केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर सचिव कृषि के पद पर तैनात हैं।
सत्ता के गलियारे में चर्चा है कि हिमांशु कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनाती के लिए समीकरण बिठा रहे हैं। हिमांशु कुमार का अक्टूबर में रिटायरमेंट है। अगर हिमांशु कुमार कृषि उत्पादन आयुक्त बनते हैं तो मुख्य सचिव के प्रबल दावेदार एस.पी. गोयल बन सकते हैं। अगर कृषि उत्पादन आयुक्त पद पर दीपक कुमार बनते हैं तो उनका रिटायरमेंट वर्ष 2026 में है। ऐसी स्थिति में दीपक कुमार मुख्य सचिव पद के प्रबल दावेदार होंगे।
एक वरिष्ठ (IAS) आईएएस ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस बात की प्रबल संभावना कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर हिमांशु कुमार का नाम सबसे ऊपर है। दूसरा नाम दीपक कुमार का है। बीते आठ वर्षों से मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव तक सेवा दे चुके एस.पी. गोयल भी कृषि उत्पादन आयुक्त बन सकते हैं। इसके बाद मुख्य सचिव की कुर्सी तक पहुुंचेंगे। एस.पी. गोयल का रिटायरमेंट 2027 तक है। अब सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह है यूपी के 2027 के विधान सभा चुनाव की तैयारी 2026 से शुरू हो जाएगी। यह चुनाव मुख्य सचिव के तौर पर दीपक कुमार हैंडल करते हैं या फिर एस.पी. गोयल।
मौजूदा समय सरकार के सबसे प्रभावशाली अफसरों में एस.पी. गोयल हैं। तमाम विवादों के बावजूद अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रखी है। जबकि दीपक कुमार भी सरकार के खास अफसरों में शुमार हैं। इनके पास वित्त, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का चार्ज है। 2024 के चुनाव के दौरान प्रमुख सचिव गृह के तौर पर काम कर चुके हैं। दिल्ली के सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ आईएएस देवेश चतुर्वेदी भी मुख्य सचिव के दावेदार हैं। इनकी छवि भी अच्छी है और यूपी व केन्द्र की डबल इंजन की सरकार के बीच बेहतर तालमेल है।
UP Politics
यह भी पढ़े: UP Bureaucracy: एक-दूसरे की पोल खोल रहे हैं यूपी के आईएएस!
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…