ब्रेकिंग न्यूज

Uttarkashi Tunnel Collapse: महरगांव के एकांत में चाय के ढाबे से निकली अद्वितीय कहानी

सुरंग में फंसी जिंदगियों के लिए चलाई गई बचाव अभियान की यात्रा

Uttarkashi Tunnel Collapse: जोखिम और जीवट की जद्दोजहद के बीच सुरंग में फंसी जिंदगियों को बचाने की मुहिम के अगुआ पॉंच मोर्चों पर बचाव अभियान शुरू करने के बाद देर सायं सिलक्यारा के नजदीकी ब्रह्मखाल कस्बे से पहले महरगांव के एकांत में पंडित ढाबेे में जुटे।

सिलक्यारा की बैठक में सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए तय बचाव अभियान की बारीकियों पर उच्चस्तरीय विचार-विमर्श का मुकाम अंततः महरगावं का ढाबा बना।

पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार तथा उत्तराखण्ड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला तथा भू-अभियांत्रिकी विशेषज्ञ वरूण अधिकारी सिलक्यारा से लौटने के बाद बिना किसी फौज-फटाके के चुपचाप महरगांव में पंडित बृजमोहन के ढाबे में बैठे।

चाय ऑर्डर की, रेस्क्यू ऑपरेशन की चुनौतियोें और प्रतिबद्धताओं पर चर्चा की। पहाड़ सी चुनौतियों को पहाड़ से हौंसले के साथ जीतने का जूनून इस ‘चाय पर चर्चा‘ में भी दिखा। तय हुआ कि यह रेस्क्यू अभियान कामयाबी से पूरा करेंगे और पहाड़ के किसी ऐसे ही छोटे ढाबे में बैठ फिर ‘चा‘ पार्टी कर जीत का जश्न मनाएंगे।

इस हाईलेवल बैठक से अनजान ढाबे के संचालक बृजमोहन ठेठ पहाड़ी अंदाज में ‘उच्छी और‘ ( गढ़वाली में – थोड़ा और) चाय की पेशकश करते रहे और अंततः दो दौर की चाय सर्व करने के बाद उन्होंने कहा कि ‘साब‘ आप भले ‘मनखी‘ (गढ़वाली में – मनुष्य) हैं, -‘यखी रा‘ ( गढ़वाली में – यहीं रहो),।

उन्होंने आईएएस मंगेश घिल्डियाल और डीएम अभिषेक रूहेला को पहचानते हुए बोले आप दोनों तो शक्लो-सूरत से एक जैसे नजर आते हैं। इस बीच पेंमेंट लेने पर बृजमोहन ने आनाकानी की तो सेवानिवृत्त आईएएस भास्कर खुल्बे ने बिल पेमेंट करतें हुए कहा कि दाज्यू भुला मेहनत अैार हसरत अनमोल है, यह भुगतान आपके श्रम का मोल है। उन्होंने कहा कि जब सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूर बाहर आएंगे तो जश्न ऐसे ही किसी गुमनाम जगह पर ‘चा‘ की चुस्कियों के साथ मनाया जाएगा।

Collapse

यहाँ पढ़े : ऐतिहासिक सात दिवसीय गौचर मेले का हुआ भव्य आगाज।

इ-पेपर : Divya Sandesh


 

NDS Desk

Recent Posts

Cancer: कैंसर के मरीज क्यों बढ़ रहे हैं? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के तरीके!

Cancer: पिछले कुछ वर्षों में भारत सहित दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार…

20 minutes ago

Free Games to Claim This Month (July 2026): Don’t Miss These Limited-Time Offers

If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…

21 hours ago

Dhamaal 4 Release: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने मचाया इंटरनेट पर धमाल!

  कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…

22 hours ago

ICICI Direct : बाजार में तेजी के संकेत, ICICI Direct ने इन सेक्टरों पर जताया भरोसा!

ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…

24 hours ago

Nissan Tekton Launch in India: 10.49 लाख में लॉन्च हुई नई SUV, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी!

  Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…

1 day ago

IPO GMP Today: जानिए IC Electricals, Kusumgar, SBI Funds Management और Laser Power IPO का पूरा अपडेट!

IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…

1 day ago