उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न! कार्यक्रम में कर्मचारियों ने नई कार्य संस्कृति अपनाने की शपथ ली। विभागीय ढांचे के पुनर्गठन और लंबित प्रकरणों के समाधान की भी उठी मांग। #उत्तराखंड #सूचनाकर्मचारीसंघ #शपथग्रहण #कार्यभारग्रहण #नईकार्यसंस्कृति
Uttrakhand: देहरादून, सूचना निदेशालय में सोमवार को उत्तराखंड (Uttrakhand) सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी ने संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
कार्मिकों ने ली नई कार्य संस्कृति अपनाने की शपथ
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान श्री त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्मिकों को अब नई कार्य संस्कृति अपनानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग संघ द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करेगा।
विभागीय ढांचे के पुनर्गठन की मांग
विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान ने विभाग में कार्यभार की अधिकता को देखते हुए विभागीय ढांचे के पुनर्गठन की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि संघ को अपने उद्देश्यों के अनुरूप काम करना चाहिए। वहीं उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव ने पहली बार अपनाई गई चुनाव प्रक्रिया की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
संघ अध्यक्ष ने रखी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने की मांग
शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष श्री रणजीत सिंह बुदियाल ने शासन और विभाग के स्तर पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। कार्यक्रम में संघ के महामंत्री श्री सुरेश चंद्र भट्ट ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को भी रखा और विभागीय ढांचे के पुनर्गठन की मांग को दोहराया।
कार्यक्रम में ये गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
कार्यक्रम में उप निदेशक रवि बिजरानिया, सहायक निदेशक एल.पी.भट्ट, फ़ोटो फ़िल्म अधिकारी शेखर चन्द्र जोशी, संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत रावत, संगठन मंत्री अंकित कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार धीमान, संयोजक विजय कुमार, प्रचार मंत्री बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य सन्तोषी नेगी और पप्पू चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाने के साथ हुआ।
यह भी पढ़े: सीएए नियमों को लेकर गृह मंत्रालय का नोटिफिकेशन जारी, क्या होगा अब?
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…