सोशल दुनिया

आपस में लड़ाई कर रही 2 महिलाओ ने फाड़ा बीजेपी का पोस्टर ,वायरल वीडियो पे मजे ले रहे लोग

viral video : सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कुछ वीडियो कुछ लोगों को मोटिवेट करते हैं तो वहीं कुछ वीडियो पर लोग मजे लेते नजर आते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। इस वीडियो में दो महिलाएं लड़ाई करते हुए कमरे में लगे बीजेपी के पोस्टर को फाड़ देती हैं।

वायरल वीडियो में क्या है? : सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि 2 औरतें एक दूसरे से भिड़ रही हैं। इसी बीच एक औरत दीवार पर लगे बीजेपी के पोस्टर को फाड़ देती है, उस पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीर भी लगी हुई है। पोस्टर फाड़ने के बाद दूसरी महिला उन्हें घसीटने लगती हैं। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि यह वीडियो कहां का है और महिला के बीच हो रही लड़ाई का कारण क्या है।

यहाँ पढ़े   : ड्रोन पर बैठकर हवा में उड़े 2 शकस , देखिए वायरल वीडियो

लोगों ने यूं लिए मजे : अभिषेक गोयल नाम के ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर करते हुए कमेंट किया गया कि वैसे तो दूसरों के घरेलू विवाद में ताक झांक नहीं करना चाहिए पर ये जरूर देखना। फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि घर घर के ड्राइंग रूम और व्हाट्सएप ग्रुप में भी ऐसी ही मारकाट मची है। सूरज त्रिपाठी नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि अगर योगी की इस तरह से फोटो गिराई गई होती तो अब तक आपके घर पर बुलडोजर चल गया होता।

वेद नायक नाम के एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ इस वीडियो को देखकर समझ में आ रहा है कि राजनीति ने लोगों को कितना बांट दिया है, धर्म के बाद अब परिवारों में भी इस पार्टी ने लड़ाई लगवा दी है।’ अनुभव नाम के एक यूजर ने लिखा – अगर बीजेपी किसी खूबसूरत परिवार को तोड़ सकती है तो आप सोचिए वह खूबसूरत हिंदुस्तान को तोड़ने में कितना समय लगाएगी।

बलजीत नाम के एक यूजर लिखते हैं कि साहब की तस्वीर तो एक झटके में ही जमीन में गिरा दी। ललित नाम के एक टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि दिल्ली में केजरीवाल की फ्री की बिजली और फ्री की शिक्षा प्राप्त करके आज यह लड़की अपनी मां से ही मारपीट करने पर तुली हुई है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी की गंदी राजनीति अब घरों को भी तोड़ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर यह खबर बनाई गई है।


यहाँ पढ़े   : तेंदुए ने किया भैंस के बच्चे की ऊपर हमला , भैंस के परिवार ने तेंदुए को दिया खदेड़ , वायरल वीडियो

ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Share
Published by
NDS Desk
Tags: viral video

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

3 weeks ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

3 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

4 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

4 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

4 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

4 weeks ago