BJP UNION MEETING
भोपाल।(BJP UNION MEETING) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आला नेताओं की दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों और सत्ता तथा संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर चर्चा हुई।
यहाँ पढ़ें:International Dance Day 2022: जानिए इतिहास, महत्व, उद्धरण
पार्टी सूत्रों के अनुसार कल तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में अन्य समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दैरान राज्य में हाल में कुछ स्थानों पर धार्मिक जुलूसों पर पथराव की घटनाओं का भी जिक्र आया।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में केंद्र में भाजपा और संघ के बीच समन्वय का काम देखने वाले सह सरकार्यवाह अरुण कुमार मुख्य तौर पर शामिल हुए। सत्ता और संगठन के बीच समन्वय के लिहाज से हुई इस पहली बैठक में श्री कुमार ने अपनी बात भी रखी।
बताया जा रहा है कि इस प्रकार की समन्वय बैठकों की मध्यप्रदेश से शुरुआत हुई है। आने वाले समय में सभी राज्यों की इस प्रकार क्रमवार बैठक होंगी। बैठक में संघ के अनुषांगिक संगठनों के विस्तार और सरकार के साथ इनके समन्वय पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी डी शर्मा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश से जुड़े केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्य के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहे।
यहाँ पढ़ें:MP Board 10th-12th Result : 10 और 12 बोर्ड का रिजल्ट आज होगा जारी
E-paper:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…