राष्ट्रीय

रक्तदान से बड़ा पुनिय कोई काम नहीं !

Blood donation : जयपुर राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि रक्त की कोई कीमत नहीं होती है। रक्तदान से किसी का जीवन बचता है, इससे बड़ा पुनित कार्य कोई नहीं है।

श्री मीना आज यहां विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य भवन में आयोजित रक्तदाताओं एवं स्वयसेवी संस्थाओं के सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नौजवान और संस्थाएं बधाई के पात्र है जो रक्तदान की दिशा में लगातार आगे आ रहे हैं और लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यहाँ पढ़े : वोट के लिए जिन्ना को आदर्श बताने वाले अखिलेश की, क्या बात करें

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव डॉ. पृथ्वी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि प्रदेश के हर कोने से लोग रक्तदान (Blood donation) के लिए सम्मानित हुए हैं। मानवता की सेवा में इससे बड़ा कोई कार्य नहीं है। यह एक दीपक से हजारों दीपक जलाने जैसा कार्य है।

मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान को बढावा देने के लिए प्रतिवर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रलोभन के मानव सेवा के लिए हमें रक्तदान करना चाहिए। इस कार्यक्रम में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले 14 व्यक्तियों एवं 14 स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया।


ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Share
Published by
NDS Desk

Recent Posts

Cancer: कैंसर के मरीज क्यों बढ़ रहे हैं? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के तरीके!

Cancer: पिछले कुछ वर्षों में भारत सहित दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार…

29 minutes ago

Free Games to Claim This Month (July 2026): Don’t Miss These Limited-Time Offers

If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…

21 hours ago

Dhamaal 4 Release: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने मचाया इंटरनेट पर धमाल!

  कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…

22 hours ago

ICICI Direct : बाजार में तेजी के संकेत, ICICI Direct ने इन सेक्टरों पर जताया भरोसा!

ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…

1 day ago

Nissan Tekton Launch in India: 10.49 लाख में लॉन्च हुई नई SUV, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी!

  Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…

1 day ago

IPO GMP Today: जानिए IC Electricals, Kusumgar, SBI Funds Management और Laser Power IPO का पूरा अपडेट!

IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…

1 day ago