उत्तर प्रदेश

केदारनाथ दर्शन के लिये जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

Bulandshahr : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर श्रद्धालुओं को ले जा रही एक स्कॉर्पियो कार मंगलवार को तड़के राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गयी, जिससे पांच लोगों की मृत्यु हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही स्काॅर्पियो कार बुलंदशहर मेरठ राजमार्ग पर खड़े ट्रक से सुबह लगभग साढ़े चार बजे टकरा गयी। यह घटना राजमार्ग संख्या 235 पर बुलन्दशहर के बराल गांव के पास हुयी। मृतक एवं घायलों में एक ही परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।

इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 06 अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों में तीन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों की पहचान हार्दिक माहोर (03 साल) एवं वंश माहोर (05 साल) पुत्र हरेन्द्र, निवासी, देवीपुरा, बुलंदशहर, शालू (21 साल) पुत्री उमेश कुमार, निवासी देवीपुरा, बुलंदशहर, हिमांशु अग्रवाल (25 साल) पुत्र नीरज अग्रवाल, निवासी आवास विकास, बुलंदशहर और शिकोहाबाद निवासी पारस (22 साल) पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुयी है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया। घायलों को उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भिजवा दिया गया है। गंभीर रूप से घायलों में हरेन्द्र (31 साल) पुत्र रोशन लाल, उनकी पत्नी रिंकी (28 साल) एवं बहन बेबी (11 साल) शामिल हैं। मृतक पारस की बहन सिंकी (27 साल) व दामिनी (20 साल) घायलों में शामिल हैं।

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Bulandshahr


यहाँ पढ़े:ब्रदर्स डे 2022 : शुभकामनाएं, उद्धरण, व्हाट्सएप संदेश और बहुत कुछ

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

1 week ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago