Bus accident in up
फतेहपुर। Bus accident in up उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बारातियों से भरी बस की एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 15 अन्य घायल हो गये।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बुधवार को बताया कौशांबी से फतेहपुर जा रही बस एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर पलट गयी। यह हादसा घोष थाना क्षेत्र में प्रेम नगर के पास हुआ।
उन्होंने बताया कि कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र में कमालपुर गांव से मंगलवार की रात 9:00 बजे बस बारात लेकर फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर जा रही थी।
थाना क्षेत्र के प्रेम नगर चौराहे पर अनियंत्रित बस ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे बस में सवार 4 बारातियों की मौके पर मौत हो गई।
जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान एक अन्य यात्री की मौत हो गयी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जतायी है। उन्होंने घायलों का समुचित उपचार कराये जाने के प्रशासन को निर्देश दिये हैं।
Read more:Hindu Mahasammelan:केरल में हिन्दू महासम्मेलन में शामिल होंगे विवेक अग्निहोत्री
E-paper:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…