"आपको टिप्पणी का हक़ नहीं!" सीएए पर भारत का अमेरिका को करारा जवाब #CAA #India #USA
CAA: भारत सरकार ने अमेरिका की सीएए पर चिंता जताने के बयान को सिरे से खारिज कर दिया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीएए भारत का आंतरिक मामला है और यह देश की समावेशी संस्कृति और मानवाधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
भारत ने कहा, “बहुलतावाद को नहीं समझने वालों को बोलने की जरूरत नहीं”
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जो लोग भारत की बहुलतावाद की संस्कृति को नहीं समझते हैं, उन्हें इस पर बयान देने का कोई हक़ नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सीएए का उद्देश्य पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान करना है, जो 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आ गए थे.
यह भी पढ़े: जंगल का राजा बना शिकार! शेर का अनोखा शिकार देखकर रह जाएंगे दंग!
“यह कानून नागरिकता देने के लिए है, लेने के लिए नहीं”
जायसवाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि सीएए (CAA) किसी भी समुदाय से नागरिकता छीनने के बारे में नहीं है, बल्कि देना है. यह कानून मानवीय सम्मान और मानवाधिकारों को बढ़ावा देता है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को भारत की स्वतंत्रता के बाद के इतिहास और बहुलतावाद की समझ नहीं है, उन्हें इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. भारत सरकार ने अपने सहयोगी देशों से इस कदम का स्वागत करने का आग्रह किया है.
अमेरिका ने जताई थी सीएए पर चिंता
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने भारत के सीएए (CAA) को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि वे इस कानून को लागू होते हुए करीब से देख रहे हैं. उनका कहना था कि धार्मिक स्वतंत्रता और सभी समुदायों के लिए समानता लोकतंत्र के मूल सिद्धांत हैं.
यह भी पढ़े: लखनऊ से देहरादून के लिए खुशखबरी! 26 मार्च से शुरू हो रही है वंदे भारत सेवा
गौरतलब है कि
यह भी पढ़े: कानपुर में बनने लगा सर्जिकल स्ट्राइक के लिए अचूक पैराशूट, विदेशी मॉडल से आधी कीमत!
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…