उत्तर प्रदेश

CM Yogi: सीएम योगी का महिलाओं और बेटियों को लेकर सख्त निर्देश

CM Yogi: लखनऊ, 01 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया है। उन्होंने रविवार को अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई अधिकारी उदासीनता या ढिलाई बरतता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता बढ़ेगी

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अधिकारियों को एंटी रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर उनकी गश्त लगातार होनी चाहिए ताकि महिलाओं और छात्राओं को एक भयमुक्त वातावरण मिल सके।

CM Yogi: अप्रिय घटनाओं पर मुख्यमंत्री का संज्ञान

हाल ही में हुई कुछ अप्रिय घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए, मुख्यमंत्री ने संबंधित पुलिस कप्तानों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी घटनाओं के दोषियों पर तुरंत और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

शारदीय नवरात्रि से ‘मिशन शक्ति’ का नया चरण

आगामी शारदीय नवरात्रि से ‘मिशन शक्ति’ का एक नया चरण शुरू किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान दिलाना है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को इस अभियान की तैयारियों में अभी से जुट जाने का निर्देश दिया है।

CM Yogi

यह भी पढ़े: UK News: पहाड़ी से मलबा गिरने से दर्दनाक हादसा, रुद्रप्रयाग में 2 की मौत और कई घायल

इ-पेपर : Divya Sandesh

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

1 week ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago