धमतरी। crime report छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बोराई थाना पुलिस ने ओडिशा से राजस्थान जा रहे एक ट्रक से लगभग दो करोड़ रुपए कीमत का दस क्विंटल पचपन किलोग्राम गांजा बरामद करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी,
जहां पेंट के डिब्बों में प्लास्टिक के 46 पैकेट में गांजा छुपाकर रखना पाया गया,
जिसकी कीमत 2 करोड़ 11 लाख रुपए आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विशाखापटनम (आन्ध्रप्रदेश)
से पेंट लोड कर भीलवाड़ा राजस्थान के लिए निकले थे।
रास्ते में ओडिशा में सालुर घाटी के पास रोड से 2 किलोमीटर अंदर जंगल में गांजा लोड किया,
जिसे राजस्थान ले जा रहे थे।
आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गयी।
गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल गुर्जर और प्रभुलाल गुर्जर जो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी हैं।
Read more:Murder : हत्या के मामले में पिता पुत्र समेत तीन को उम्रकैद
E-paper:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…