राष्ट्रीय

हरियाणा में तेजी से फैल रहा डेंगू, सैलजा ने सरकार पर साधा निशाना

Dengue: चंडीगढ़, कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने सोमवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में डेंगू तेजी से फैल रहा है और प्रदेश में करीब 4500 मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन ‘सत्ता के मद में चूर’ भारतीय जनता पार्टी सरकार कुछ नहीं कर रही है।

उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि बदलते मौसम में लोगों को वायरल, टाइफाइड और डेंगू ने जकड़ रखा है। सिर्फ डेंगू की बात करें तो पंचकूला में 1233, हिसार में 475, करनाल में 357, सोनीपत में 310, रेवाड़ी में 275, पानीपत में 260, कुरुक्षेत्र में 213, गुरुग्राम में 179 और सिरसा में 172 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा फरीदाबाद, रोहतक, अंबाला और यमुनानगर में 100 से 150 मामले सामने आए हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि सिरसा सहित कई जिलों में डेंगू के प्रभाव से हुई मौत के मामले भी सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नमूने लेने की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। फॉगिंग महत्वपूर्ण लोगों की कालोनियों में हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को सबसे पहले गांव और कस्बों में व्यापक तौर पर फॉगिंग करवाई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि डेंगू पीड़ितों की सैंपलिंग में तेजी लाई जाए, जिस गली मोहल्ले में डेंगू का मामला सामने आए वहां पर गंभीरता से फॉगिंग कराते हुए नमूने लिए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को हर वार्ड में अपनी टीमें भेजकर जांच करनी चाहिए।

Dengue


यह भी पढ़े: Weather Update: उत्तर प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी, कोहरे का भी अलर्ट जारी

इ-पेपर : Divya Sandesh

NDS Desk

Share
Published by
NDS Desk
Tags: dengue

Recent Posts

Free Games to Claim This Month (July 2026): Don’t Miss These Limited-Time Offers

If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…

16 hours ago

Dhamaal 4 Release: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने मचाया इंटरनेट पर धमाल!

  कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…

17 hours ago

ICICI Direct : बाजार में तेजी के संकेत, ICICI Direct ने इन सेक्टरों पर जताया भरोसा!

ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…

19 hours ago

Nissan Tekton Launch in India: 10.49 लाख में लॉन्च हुई नई SUV, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी!

  Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…

19 hours ago

IPO GMP Today: जानिए IC Electricals, Kusumgar, SBI Funds Management और Laser Power IPO का पूरा अपडेट!

IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…

19 hours ago

एकेटीयू का 24वां दीक्षांत समारोह आज: 62,537 विद्यार्थियों को डिग्री, 83 मेधावियों को 84 पदक

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…

5 days ago