Hockey: बाराबंकी। गरीब परिवार से आने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को हॉकी के गुर सिखा कर बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करने वाले महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब की पहल सराहनीय है। यह क्लब बच्चों में खेल के साथ देशभक्ति की भावनाएं भी जाग्रत कराती है। ताकि नवोदित बच्चे राष्ट्रीय खेल की गंभीरता को समझ सके और पूरे मनोयोग से भारत मान सम्मान ऊंचा कर सके। यह बात रविवार को गांधी भवन महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित नवोदित खिलाड़ी सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने कही। श्री गोप ने क्लब से जुड़े नवोदित हॉकी खिलाड़ियों को ट्रैक शूट देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया।
इस मौके पर श्री गोप ने वरिष्ठ राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रोबेंद्र कुमार चटर्जी (रोबू) को के.डी सिंह बाबू खेल सेवा अवार्ड और रेलवे के पूर्व सीनियर खिलाड़ी सलाहउद्दीन किदवई व विजय कुमार अवस्थी को समाजिक सहभागिता सम्मान से सम्मानित किया। श्री गोप ने आगे कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा खेल और खिलाड़ियों का सम्मान किया। बेहतरीन खेल के लिए इकाना स्टेडियम बनवाया जिसमें आज अर्न्तराष्ट्रीय मैच खेले जाते है। यह सोच नेताजी मुलायम सिंह यादव की थी जिनकी विचारधारा को धरातल पर उतारने का काम अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी कर रही है।
क्लब के निर्धन मेधावी खिलाड़ियों की समाजवादी पार्टी हरसंभव मदद करेंगी। ज़िला ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षा जगत में ‘सुपर 30’ के नाम चर्चित संस्थान के संस्थापक आनंद कुमार की तरह ही खेल जगत में ‘सुपर 16’ हॉकी टीम तैयार करने वाले दिग्गज हॉकी खिलाड़ी एवं क्लब के अध्यक्ष सलाहउद्दीन किदवई की मेहनत भी एक दिन जरूर रंग लाएगी। सभा की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रोबेंद्र कुमार चटर्जी (रोबू) ने की। कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी श्री पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा, मोहम्मद उमैर किदवई, विजय कुमार सिंह (मुन्ना), समाजसेवी अशोक शुक्ला, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, सईद अहमद, ज्ञान सिंह यादव, वीरेंद्र प्रधान, हशमत अली गुड्डू, अशोक जायसवाल, अनिल वर्मा टिल्लू, हॉकी खिलाड़ी मो. फ़ारूख़, मुजीब अहमद, रामाशीष वर्मा, निसार अहमद आदि उपस्थित रहे।
Hockey
यह भी पढ़े: Weather Update: उत्तर प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी, कोहरे का भी अलर्ट जारी
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…