राष्ट्रीय

Drugs list : बिजनौर थाना क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से स्मैक का धन्धा जोरों पर

Drugs list :  मोहनलालगंज लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले कई गांवो में इन दिनों स्मैक का नशा बड़ी तेजी से नवयुवकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है जिसकी चपेट में आ रहे नवयुवको का भविष्य गर्त में डूबता जा रहा है क्षेत्रवासियों के अनुसार नशा कारोबारियो की जहां इस कारोबार से मोटी कमाई हो रही है तो वहीं क्षेत्र में इस नशे के कारोबार से अपराधों में बड़ी तेजी से इजाफा देखा जा रहा है

बंथरा सरोजिनी नगर मोहनलालगंज थाना क्षेत्र से काटकर जिस नवसृजित बिजनौर थाने को अपराध रोकने के लिए बनाया गया था वहीं थाना क्षेत्र अब नशा कारोबारियो के लिए वरदान साबित हो रहा है इस नवसृजित थाने का निर्माण अपराध रोकने के लिए किया गया था लेकिन यह थाना अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहा है चाहे फिर वह घूसखोरी का मामला हो या एक निर्दोष व्यक्ति की पिटाई का हो यह थाना अब अपने कारनामों से पहचाना जाता है सूत्रों की मानें तो क्षेत्र के माती परवर पश्चिम परवर पूरब आदि कई गांवो में स्मैक का अवैध कारोबार पुलिस की मिली भगत से खूब फल फूल रहा है

जिले के निकटवर्ती बाराबंकी बॉर्डर व पी जी आई सहित अन्य थाना क्षेत्रों के कुछ जगहों से स्मैक की सप्लाई यहां आती है फिर यह कारोबार करने वाले कारोबारी इसको फुटकर कारोबार करने वालों में बांट देते हैं जो गांव या अगल बगल के गांव के होते हैं वहीं कारोबारी उसको कागज की पुड़ियो में बांधकर इसे दो सौ से ढाई सौ रुपए में पीने वालों को बेचते हैं और भारी मुनाफा कमाते हैं अक्सर ए स्मैकिये सूनसान पड़े मकानों गलियों आदि जगहों को अपना अड्डा बनाते हैं इनका जमवाड़ा इन गांव में जगह -जगह देखा जा सकता है अपनी लत पूरी करने के लिए स्मैकिए आये दिन क्षेत्र में चोरी लूट आदि घटनाओं को अन्जाम देने से नहीं चुकते है जिसमें क्षेत्र की जनता परेशान हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब कारोबार पुलिस की मिली भगत से चल रहा है सूत्रों की माने तो पुलिस को सभी अवैध धंधा करने वाले कारोबारियों के ठिकानों का पता है लेकिन समय से अपना हिस्सा मिल जाने के कारण जानबूझकर जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंद कर बैठे हैं अब देखना यह है कि इन कारोबारियों पर कोई कार्यवाही की जाती है या नहीं।

Drugs list


यहाँ पढ़े:Forest minister : संगठित भ्रष्टाचार मामले में पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत तथा तीन अन्य गिरफ्तार

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

2 weeks ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago