राष्ट्रीय

BJP MLA : भाजपा विधायकों के अभ्यास वर्ग में विभिन्न सत्रों का आयोजन

BJP MLA : जयपुर। राजस्थान में दस जून को होने वाले राज्यसभा की चार सीटों के चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जयपुर में चल रहे तीन दिवसीय विधायक अभ्यास वर्ग में पार्टी की रीति-नीति, विकास यात्रा, केन्द्र की मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के आठ साल, मिशन 2023 आदि विषयों पर विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जा रहा है।

इसके लिए भाजपा ने सोमवार को यहां देवरतन होटल में एकत्रित किया गया और आज से सत्र शुरू हो गए जिसमें सुबह विधायकों ने योग, ध्यान और व्यायाम से इसकी शुरुआत की। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित कई विधायकों ने योगाभ्यास किया।
इसके बाद विधायक पुष्पेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में ”सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं हमारी विकास यात्रा“ विषय पर श्री कटारिया ने संबोधित किया। विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी की अध्यक्षता में ”हमारा विचार परिवार“ विषय पर प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने संबोधित किया। विधायक निर्मल कुमावत की अध्यक्षता में ”हमारी कार्यपद्धति की विशेषताएं“ विषय पर डॉ पूनियां ने संबोधित किया। विधायक सूर्यकांता व्यास की अध्यक्षता में ”भाजपा राज्य सरकारों द्वारा सुशासनकारी नीतियां“ विषय पर प्रदेश सह-प्रभारी एवं सांसद भारती बेन ने संबोधित किया। भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चन्द्रा भी विधायकों से मिलने होटल पहुंचे।

आठ जून को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी विधायक अभ्यास वर्ग में संबोधित करेंगे। इसके अलावा आठ साल मोदी सरकार-युगांतकारी परिवर्तन मीडिया एवं सोशल मीडिया, मिशन 2023 एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान, आपातकाल एवं लोकतंत्र बहाली में हमारी भूमिका, नौ जून को जीवन मूल्यों के धनी राजनीतिक व्यक्तित्व, कांग्रेस की जनविरोधी नीतियां एवं जन आंदोलन, राष्ट्रीय पुनर्निमाण में भाजपा का योगदान आदि विषयों पर पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के प्रमुख नेताओं के संबोधन होंगे। साथ ही सात से नौ जून तक राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रशिक्षण का अभ्यास भी कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी सोमवार से अपने विधायकों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी लेकिन भाजपा इसे बाड़ेबंदी नहीं कहकर विधायकों का अभ्यास वर्ग नाम दिया गया है। भाजपा ने अपने इस चुनाव में वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया है जबकि श्री चन्द्रा को समर्थन दिया है।


यहाँ पढ़े:Forest minister : संगठित भ्रष्टाचार मामले में पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत तथा तीन अन्य गिरफ्तार

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

1 week ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago