Forest minister
Forest minister : चंडीगढ़। पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को ख़ैर के वृक्षों की कटाई के लिए परमिट जारी करने, अधिकारियों के तबादले, खरीदारी और एन.ओ.सी. जारी करने आदि सम्बन्धी संगठित भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मंत्री के मीडिया सलाहकार कमलप्रीत सिंह कमल और उनके मीडिया सलाहकार, चमकौर सिंह तथा रिटायर रेंज अफ़सर-कम-ओ.ऐस.डी.को भी गिरफ्तार किया है। प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व मंत्री धर्मसोत, उनके ओएसडी चमकौर सिंह और उपरोक्त मुलजिम कमलजीत सिंह के द्वारा डीऐफओ के तबादले के लिए 10/20 लाख रु, रेंजर के लिए 5/8 लाख, ब्लाक अफ़सर और वन गार्ड के लिए 2/3 लाख रुपए की रिश्वत लेता था। धर्मसोत ने Forest minister के तौर पर अपने तीन सालों के कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपए इकठ्ठा किये। अपने ओ.एस.डी. कमलजीत सिंह के द्वारा ख़ैर के वृक्षों की कटाई के लिए पर्मिट जारी करने के बदले एक करोड़ रुपए लिए।
यहाँ पढ़े:Bahujan Samaj Party : जमीन पर उतरें तो साकार हो सकता है मायावती का सपना
ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि हरमोहेन्दर सिंह ठेकेदार ने पूर्व वन मंत्री संगत सिंह गिलजियां को मोहाली जिले के गाँव नाडा में ख़ैर के वृक्षों की कटाई का परमिट जारी करवाने के लिए कुलविन्दर सिंह के द्वारा पांच लाख रुपए रिश्वत दी थी। उसने रेंज अफ़सर, ब्लाक अफ़सर और गार्ड को भी रिश्वत दी थी। पूर्व मंत्री गिलजियां ने अपने कार्यकाल के दौरान हरमोहेन्दर सिंह ठेकेदार की पंजाब के डीएफओज़ के साथ बैठक करवाई थी और हिदायत की थी कि पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्डों की खरीद सिर्फ़ सचिन कुमार से ही की जायेगी। एक ट्री-गार्ड की कीमत 2800 थी जिसमें से गिलजियां का हिस्सा रिश्वत के तौर पर 800 प्रति वृक्ष था। उस समय कुल 80000 ट्री-गार्ड ख़रीदे गए थे और गिलजियां ने 6,40,00,000/- रिश्वत के तौर पर इकठ्ठा किये थे।
इन खुलासों के बाद भ्रष्टाचार रोकथाम कानून और आई.पी.सी. की धारा बी के तहत अमित चौहान, आई.एफ.एस., गुरमनप्रीत सिंह, डी.एफ.ओ., दिलप्रीत सिंह, वन गार्ड एस.एस. धर्मसोत, एस.एस. गिलजियां पूर्व मंत्री, धर्मसोत के ओ.एस.डी चमकौर सिंह, कंवलजीत सिंह खन्ना शहर, एस.एस. गिलजियां के पीऐ कुलविन्दर सिंह शेरगिल और सचिन कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में धर्मसोत, कमलजीत सिंह प्रेस रिपोर्टर और चमकौर सिंह ओ.एस.डी को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया और आगामी कार्यवाही की जा रही है।
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…