Edible Oil
Edible Oil : नई दिल्ली। 18 जुलाई से जहां जीएसटी की दरों में किए जाने वाले बदलावों के कारण महंगाई को जोरदार झ़टका लगने वाला है तो वहीं आपके खाने में छोंके का स्वाद बढ़ जाएगा। खाने की तेल की आसमान छूती कीमतों से थोड़ी राहत मिलेगी।
आम आदमी के लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में खाने की तेल की कीमतों में 30 रुपए तक की कटौती हो जाएगी। रूस और इंडोनेशनिय़ा ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम उठाए हैं। जहां इंडोनेशनया ने 31 अगस्त तक सभी पाम तेल उत्पादों के निर्यात के लिए निर्यात शुल्क को खत्म कर दिया है तो वहीं रूस भी इस रेस में शामिल हो गया है। रूस ने सूरजमुखी तेल केक के निर्यात के लिए कोटा बढ़ाने का फैसला किया है। इस रेस का लाभ भारत को मिल सकता है।
यहाँ पढ़े : New Delhi : भारत में किडनैप हुई अमेरिका की लड़की
जहां इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा पाम तेल निर्यातक है तो वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पाम तेल के दाम में आई गिरावट के बाद से मलेशिया भारत के साथ अपने व्यापार को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इन दोनों देशों के बीच इस प्रतिस्पर्धा के बीच अब रूस भी कूद गया है। जहां इंडोनेशिनया ने निर्यात शुल्क हटाया तो रूस से निर्यात कोटा बढ़ा दिया है। रूस ने सूरजमुखी तेल का निर्यात कोटा को 1.5 मिलियन से 4 लाख टन बढ़ा दियो तो वहीं सूरजमुखी केक का निर्यात कोटा को 7 लाख टन से 1.5 लाख टन बढ़ा दिया है। दुनिया के बड़े देशों के बीच तेल बेचने की इस होड़ का लाभ भारत को मिलेगा। वैश्विक बाजार में पाम तेलों की कीमतों में 50 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है और साथ में अपने तेलों को बेचने के लिए देशों के बीच होड़ मची है। इसका लाभ अब भारत को मिलेगा।
रूस के अलावा इंडोनेशिया ने भी पाम तेलों के निर्यात को बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। तेलों के निर्यात में जहां वो मलेशिया से भी पिछड़ गया था, उससे निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 31 अगस्त तक पाम तेल और पाम प्रोडक्ट्स पर से निर्यात लेवी हटा लिया है। यानी भारत को कम दाम पर पाम तेल आयात करने का मौका मिलेगा, जिसका असर घरेलू बाजारों में भी देखने को मिलेगा।
यहाँ पढ़े : Sri lanka : श्रीलंका में लागू हुआ आपातकाल
जिस तरह के आयात में राहत मिल रही है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पाम तेलों की कीमत में 30 रुपए की गिरावट आ सकती है। फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन मंत्रालय के मुताबिक तीसरे हफ्ते में खाने के तेल 30 रुपए तक सस्ता हो जाएगा। तेल के आयातिक देशों में बन रहे हालात और सरकार द्वारा तेलों पर ड्यूटी घटाने के फैसले से तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में तेल की कीमतों में 30 रुपए तक की गिरावट आ सकती है।
सरकार के फैसले और वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में आई गिरावट का लाभ आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है। अडाणी विल्मर तेल पर MRP में 10 रुपए से 30 रुपए तक की कटौती कर सकता है तो जेमिनी एडिबल एंड फैट्स MRP पर 8 से 30 रुपए की कटौती कर सकता है। इमामी एग्री अपने तेल प्रोडक्ट्स पर 35 रुपए तक की कटौती कर सकता है। यानी आने वाले दिनों में राम ऑयल, सोयाबीन ऑयल, राइस ब्रांड ऑयल की कीमतों में बड़ी कटौती होने की संभावना है।
Edible Oil
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…