lulu mall lucknow
lulu mall lucknow : लखनऊ: यूपी की राजधानी के लुलु मॉल के सामने रविवार को कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है. इतना ही नहीं अज्ञात तत्वों ने बीयर की बोतल से गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी में लूटपाट करने की भी कोशिश की है. वहीं, इस दौरान समाजवादी पार्टी के कानपुर से विधायक इरफान सोलंकी का कहना है कि वह सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव में शामिल होने आए थे. उनकी गाड़ी लुलु मॉल के पास खड़ी थी. इसी दौरान कुछ अज्ञात तत्वों ने बीयर की बोतल से गाड़ी के शीशा तोड़ डाले. साथ ही लूटपाट करने की कोशिश भी की. सपा विधायक की गाड़ी में तोड़फोड़. बता दें कि घटना के दौरान विधायक गाड़ी में मौजूद नहीं थे. जबकि उन्होंने सिटी पुलिस को मामले में लिखित तहरीर दी है. विधायक की तहरीर मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
यहाँ पढ़े : Edible Oil : खाने का तेल हुआ 30 रुपये तक सस्ता
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
IND vs ENG 5th T20I आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।…
PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की…
Honda ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक 2027 Honda Jazz (कुछ बाजारों में Honda Fit) का…
Cancer: पिछले कुछ वर्षों में भारत सहित दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार…
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…