Elon Musk Buys Twitter
Elon Musk Buys Twitter: दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों में से एक Twitter अब बिक गई है. उसे दुनिया के नामी अमीर व्यक्ति Elon Musk ने 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया है.
Elon Musk ने कुछ समय पहले Twitter की 9% हिस्सेदारी खरीदी थी. अब Elon Musk ने Twitter Inc का 100% स्टेक हासिल कर लिया है. उन्होंने ट्विटर कंपनी 54.20 डॉलर्स प्रति शेयर की दर से कंपनी खरीदी है. एलन के ऑफर पर पिछले कुछ हफ्तों से ट्विटर कंपनी एलॉन मस्क के ऑफर पर सोच विचार कर रही थी. अब बोर्ड की सहमति मिलने के बाद कंपनी ने अब ट्विटर को बेचने का फ़ैसला कर लिया है.
ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के अध्यक्ष Bret Taylor ने कहा, ‘ट्विटर (Twitter) बोर्ड ने मूल्य, निश्चितता और वित्तपोषण पर एलन के प्रस्ताव का गंभीरता से आकलन किया. समझौते के बाद ट्विटर के सभी शेयर होल्डर्स को कैश में बढ़िया प्रीमियम मिलेगा, जिससे शेयरधारकों को फायदा होगा. हमें लगता है कि ट्विटर के शेयर होल्डर के लिए यह बढ़िया मौका है.’
ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने कहा, ‘ट्विटर (Twitter) का एक उद्देश्य और प्रासंगिकता है जो पूरी दुनिया को प्रभावित करती है. हमें अपनी टीमों पर गहरा गर्व है और उस काम से प्रेरित हैं, जो कभी अधिक महत्वपूर्ण नहीं रहा.’
वहीं कंपनी के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा, ‘फ्री स्पीच किसी भी लोकतंत्र का मूलभूत अधिकार रहा है. ट्विटर ऐसा ही डिजिटल टाउन है, जहां मानवता के भविष्य के लिए विभिन्न मुद्दों पर बहस होती है. ट्विटर में जबरदस्त क्षमता है. मैं इसमें नई सुविधाएं जोड़कर इसे पहले से और बेहतर बनाना चाहता हूं. मैं कंपनी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं. इसे अनलॉक करने के लिए मैं यूजर्स का भी आभार व्यक्त करता हूं.’
Elon Musk Buys Twitter
E-paper:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…