मनोरंजन

पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर गाना ‘आ जईहे 5 के’ किया रिलीज

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गाना ‘आ जईहे 5 के’ रिलीज किया है। पवन सिंह का आज जन्मदिन है। पवन सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गाना ‘आ जईहे 5 के’ रिलीज किया है। इस गाने की खास बात यह है कि पवन सिंह इस गाने में हेलीकॉप्टर से उतरते दिख रहे हैं।

पवन सिंह का यह गाना काफी महंगे बजट के साथ फ़िल्माया गया है। जेपी स्टार पिक्चर्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर यह गाना रिलीज किया गया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ डिम्पल सिंह नजर आ रही हैं।
उमा शंकर प्रसाद निर्मित गाना ‘आ जईहे 5 के’ के निर्देशक मनोज नारायण हैं। गीतकार रौशन सिंह विश्वास, संगीतकार प्रियांशू सिंह, कोरियोग्राफर कविराज, एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। कॉन्सेप्ट दीपक सिंह का है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button