राष्ट्रीय

Gold smuggling : राजनयिक सोने की तस्करी में सामने आएगा सच : एस जयशंकर

Gold smuggling

Gold smuggling :  तिरुवनंतपुरम। केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को दावा किया कि केरल में राजनयिक के सामान में सोने की तस्करी मामले में सच्चाई सामने आ जाएगी। श्री जयशंकर ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय विदेश मंत्रालय उन मुद्दों से अवगत है जो यहां यूएई के वाणिज्य दूतावास में सोने की तस्करी के मामले में हुए थे। उन्होंने कहा कि सभी को कानून के मुताबिक काम करना चाहिए और कई चीजें ऐसी हैं जो नहीं होनी चाहिए थीं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में और कुछ नहीं कहेंगे क्योकि मामला अदालत में विचाराधीन है।

यहाँ पढ़े : Britain News : ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी प्रमुख बनने की चुनावी दौड़ में शामिल रहमान चिश्ती, लिज ट्रस

यह कहते हुए कि उनकी तीन दिवसीय केरल यात्रा भाजपा को मजबूत करने का हिस्सा है, उन्होंने कहा कि पार्टी ने अगले आम चुनावों के लिए अधिक ध्यान देने के लिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में केंद्रीय मंत्रियों को प्रतिनियुक्त किया। यह कहते हुए कि वह तिरुवनंतपुरम लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी हैं, जयशंकर ने कहा कि पार्टी राज्य में छह लोकसभा क्षेत्रों को लक्षित करके रणनीति बना रही है। यह घोषणा करते हुए कि भाजपा अगले लोकसभा चुनाव से बहुत पहले मिशन केरल रणनीति के साथ आ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी तिरुवनंतपुरम, अत्तिंगल, पठानमथिट्टा, मवेलिककारा, पथानामथिट्टा, त्रिशूर और पलक्कड़ निर्वाचन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी।


ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Free Games to Claim This Month (July 2026): Don’t Miss These Limited-Time Offers

If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…

20 hours ago

Dhamaal 4 Release: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने मचाया इंटरनेट पर धमाल!

  कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…

21 hours ago

ICICI Direct : बाजार में तेजी के संकेत, ICICI Direct ने इन सेक्टरों पर जताया भरोसा!

ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…

23 hours ago

Nissan Tekton Launch in India: 10.49 लाख में लॉन्च हुई नई SUV, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी!

  Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…

23 hours ago

IPO GMP Today: जानिए IC Electricals, Kusumgar, SBI Funds Management और Laser Power IPO का पूरा अपडेट!

IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…

23 hours ago

एकेटीयू का 24वां दीक्षांत समारोह आज: 62,537 विद्यार्थियों को डिग्री, 83 मेधावियों को 84 पदक

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…

5 days ago