लखनऊ के गोमतीनगर में पार्टी से लौट रहीं लड़कियों को बदमाशों ने दौड़ाकर पीटा
Gomti Nagar: लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में लोहिया चौराहे के पास देर रात समिट बिल्डिंग (Summit Building) से पार्टी करके लौट रहीं दो लड़कियों पर कुछ युवकों ने सरेआम हमला कर दिया. घटना में एक युवक जो लड़कियों को बचाने का प्रयास कर रहा था, बुरी तरह घायल हो गया. वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच शुरू कर दी गई है.
आधी रात को हुआ हमला
पुलिस के मुताबिक, यह घटना गोमतीनगर के लोहिया चौराहे के पास हुई. देर रात समिट बिल्डिंग से पार्टी करके निकलीं दो लड़कियों को कुछ युवकों ने रोक लिया. उनके साथ बदसलूकी करने के बाद उन्हें पीटना शुरू कर दिया. लड़कियों को बचाने के लिए बीच में आए एक युवक को हमलावरों ने डंडों से लहूलुहान कर दिया.
यह भी पढ़े: लखनऊ में चलती कार से लटकी लड़की का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!
15 मिनट तक पड़ा रहा लहूलुहान
घायल युवक करीब 15 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा. वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस कर रही है जांच
पीडित लड़की ने गोमतीनगर (Gomti Nagar) थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद ये हमला हुआ.
यह भी पढ़े: सहजन की खेती बढ़ाएगी किसानों की आय, डीडी कृषि ने दी सलाह
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…