IAS exam : बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के उत्तम भारद्वाज ने अपने पहले ही प्रयास में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की संघ लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में 121 वी रैंक हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।
बुलंदशहर के देवीपुरा निवासी उत्तम भारद्वाज के पिता विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर मुरादाबाद में तैनात हैं। उत्तम भारद्वाज ने दसवीं की परीक्षा स्थानीय निर्मला कान्वेंट स्कूल से पास की। उसके बाद वे अपने पिता के साथ आगरा चले गए।
उत्तम के मुताबिक उनका सपना सेना में अफसर बनने का था, लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। वर्तमान में उत्तम दिल्ली में विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन अफसर के पद पर सेवारत हैं। उन्होंने यूनीवार्ता को बताया कि एनडीए की परीक्षा में दो बार असफल होने पर उनको निराशा हुई, लेकिन माता-पिता ने हौसला अफजाई की और कुछ अलग हटकर करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद वे यूपीएससी की तैयारी में जुट गए और अपने प्रथम प्रयास में ही उनको सफलता मिल गई।
सोमवार को घोषित परीक्षा परिणाम में उनको 121 वी रैंक मिली है उनकी सफलता से उनके परिजन खुश हैं। उत्तम भारद्वाज ने अपनी सफलता का श्रेय पिता नवीन कुमार शर्मा, माता सुधा शर्मा को दिया है। उनका कहना है कि यदि एनडीए परीक्षा में मिली असफलता के बाद पिताजी हौसला नहीं बढ़ाते तो वह कभी भी यूपीएससी की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाते। उनका कहना है कि लगातार पढ़ाई ही सफलता का एकमात्र मापदंड हैं।
IAS exam
यहाँ पढ़े :thrikkakara by election 2022 : कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मतदान
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…