दिव्य सन्देश विशेष

Ias officer : प्रमुख सचिव का मुल्लमा ईमानदार , काम दागदार

Ias officer

  • महाराष्ट्र में कटी यूपी की नाक
  • ईमानदार प्रमुख सचिव के राज में

Ias officer : लखनऊ। ढिंढोरा पीट कर ईमानदार छवि का मुलम्मा चढ़ाने वाले प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के विभाग का एक अफसर यूपी की नाक महाराष्ट्र में कटवा दी है। मुम्बई के वशी इलाके में बने राज्य सम्पत्ति विभाग के गेस्ट हाउस के मुख्य व्यवस्थाधिकारी के उत्पीडऩ से अजीज एक महाराष्ट्रियन महिला ने एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर दर्ज करवाने से पहले पीडि़त महाराष्ट्रियन महिला ने यूपी के मुख्यमंत्री और राज्य सम्पत्ति अधिकारी को साक्ष्य भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन ईमानदार प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के कानों में पीडि़त महिला की आवाज नहीं पहुंच पाई है। इससे जहां आरोपी अफसर के हौंसले बुलंद हैं वहीं यह प्रकरण राज्य सम्पत्ति विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताते चलें कि बीती 11 जून को एक महाराष्ट्रियन महिला ने नवीं मुम्बई स्थिति उत्तर प्रदेश का गेस्ट हाउस (वृंदावन) के मुख्य व्यवस्थाधिकारी राहुल तनखा पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। महाराष्ट्र पुलिस ने राहुल तनखा के खिलाफ संगीन धाराओं 354, 354 ए, 354 डी, 506 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमें दर्ज होने के बावजूद आरोपी अफसर के खिलाफ राज्य सम्पत्ति विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि यह प्रकरण विभाग के प्रमुख सचिव शशि प्रकाश गोयल और राज्य सम्पत्ति अधिकारी बी.के. सिंह तक पहुंच गया है।

यहाँ पढ़े :Mi Builders : एमआई बिल्डर्स के आगे योगी का बुलडोज़र नमस्तक !

राज्य सम्पत्ति विभाग के सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र की एक महिला ने जनवरी माह में मुम्बई के वशी इलाके में बने राज्य सम्पत्ति विभाग के गेस्ट हाउस के मुख्य व्यवस्थाधिकारी राहुल तनखा के अश्लील कारनामों की एक वीडियो क्लिप हर विभागीय अफसरों के पास घूमफिर रही थी। कुछ समय बाद वहां के काफी कर्मचारियों द्वारा अनियमितताओं की शिकायत भी की गई थी। लेकिन राज्य सम्पत्ति विभाग के आला अफसरों ने अपने चहेते अफसर के कारनामों पर आंख मूंद ली थी। सूत्रों का कहना है कि मुम्बई में यूपी सरकार की नाक कटवाने वाले आरोपी अफसर के खिलाफ प्रमुख सचिव और राज्य सम्पत्ति अधिकारी के काफी करीबी होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई है। जबकि महिला उत्पीडऩ के मामलों में यूपी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है।

इस संबंध में मुम्बई के वशी इलाके में बने राज्य सम्पत्ति विभाग के गेस्ट हाउस के मुख्य व्यवस्थाधिकारी राहुल तनखा के मोबाइल पर कई बार सम्पर्क किए जाने पर मोबाइल स्विच ऑफ मिलने से प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। राज्य सम्पत्ति अधिकारी बी.के. सिंह और प्रमुख सचिव राज्य सम्पत्ति शशि प्रकाश गोयल से भी सम्र्पक किए जाने पर प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

विवादों से गहरा नाता

1989 बैच के वरिष्ठï आईएएस अफसर शशि प्रकाश गोयल बीते छह साल से योगी सरकार के प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य सम्पत्ति विभाग का भी दायित्व है। ईमानदारी के प्रकाश से प्रज्जवालित इस अफसर पर कई बार कोयले की खान में जाने का आरोप लगा, लेकिन हर बार दूध के धुले साबित हुए हैं। राज्य सम्पत्ति विभाग के अधिकतर व्यवस्थाधिकारियों पर इनकी खासी मेहरबानी हैं। इस मेहरबानी का उदहारण आप यूपी सदन (त्रिवेणी)के मुख्य व्यवस्थाधिकारी के पद पर लम्बे समय से तैनात राजीव तिवारी को देख सकते हैं। इस व्यवस्थाधिकारी पर न तो ट्रांसफर पॉलिसी का प्रभाव पड़ता है और न ही अनियमितताओं की तमाम शिकायतें होने के बावजूद कोई भी कार्रवाई होती है। संरक्षण के कारण राज्य सम्पत्ति विभाग का हर अफसर इस व्यवस्था अधिकारी से घबराता है। राज्य सम्पत्ति विभाग के सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सदन (त्रिवेणी) में भी इसी तरह का एक कांड हुआ था। लेकिन मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण दब गया था।

Ias officer


यहाँ पढ़े :BSP Party : 14 साल से राजनीतिक भागेदारी देने के बावजूद मुस्लिमों के दिल में नहीं उतर पाई बसपा!

ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

2 weeks ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago