INDIAN ARMY
नयी दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू को सेना उप प्रमुख नियुक्त किया गया है और वह एक मई को कार्यभार संभालेंगे। (INDIAN ARMY) सेना ने शुक्रवार को कर कहा कि ले. जनरल राजू नये सेना उप प्रमुख होंगे और वह एक मई को कार्यभार संभालेंगे। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है।
ले. जनरल राजू जनरल मनोज पांडे का स्थान लेंगे जिन्हें नया सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। नयी जिम्मेदारी दिये जाने से पहले ले. जनरल राजू सैन्य संचालन महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी दौरान पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध उत्पन्न हुआ। (INDIAN ARMY) सैनिक स्कूल बीजापुर और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के छात्र रहे ले. जनरल राजू को 15 दिसम्बर 1984 को जाट रेजिमेंट में कमीशन दिया गया था। उन्होंने पश्चिमी थियेटर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान तथा जम्मू कश्मीर में अपनी बटालियन की कमान संभाली। ले. जनरल ने सेना में 38 वर्षों के अपने शानदार कैरियर में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्हें उल्लेखनीय सेवा के लिए उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
यहाँ पढ़े:MP Board Result : असफल रहने पर भी न हों निराश:शिवराज
ई -पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…