Indore News
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में रहने वाले एक युवक ने कर्ज के दलदल में फंसने के बाद परिवार सहित खुद को खत्म कर लिया। शख्स ने पहले अपनी पत्नी और दो छोटे छोटे मासूम बच्चों को जहर देकर मारा फिर खुद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ था और पीछे से उसका हाथ बंधा हुआ था। इसलिए हत्या के एंगल से भी तहकीकात की जा रही है।
मृतक का नाम अमित यादव, उसकी पत्नी टीना यादव, बेटी याना तथा बेटा दिव्यांश है। अमित इलेक्ट्रिक इंजीनियर था और एक कंपनी में नौकरी करता था। मूलतः वह सागर का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि अमित के पास से एक सुसाइट नोट मिला है। जिसमें उसने कर्ज से परेशान होने की बात लिखी है।
यहाँ पढ़े : धान के बाद अब जनता की चावल के थाली का भी खर्च बढ़ा
लॉक डाउन के समय उसने अलग अलग तीन कर्ज देने वाले एप से तीन लाख का लोन लिया था। लोन का पैसा समय पर न चुका पाने की वजह से उसे भारी भरकम राशि पेनाल्टी के रूप में वसूली जा रही थी। इस कर्ज से परेशान हो कर उसने ऐसा कदम उठाया। पहले उसने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को जहर देकर मारा डाला और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी मकान मालिक से उसे मिली। मकान मालिक ने बताया कि अमित की माँ उसे फोन लगाया रही थी। फोन पर घंटी जाने के बाद भी कोई उत्तर जब नहीं मिला तो उन्होंने उन्हें फोन लगाया। मकान मालिक जब अमित के कमरे पर गया। दरवाजा बंद था। आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला।
इस बात की जानकारी पुलिस वा अमित की माँ को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ तब इस घटना का पता चला। पुलिस इस मामले की जांच आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से कर रही है। क्योंकि अमित की लाश के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। वह फाँसी के फंदे से लटका हुआ था।
Indore News
यहाँ पढ़े : तापमान को कम और ठंडा रखने के लिए हैदराबाद में बनेगा ‘विंड गार्डन’
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…