Monday, March 20, 2023
More
    Homeअन्तर्राष्ट्रीययूक्रेन के खिलाफ रूस की कार्रवाई टकराव का तरीका: ब्लिंकन

    यूक्रेन के खिलाफ रूस की कार्रवाई टकराव का तरीका: ब्लिंकन

    कीव। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस की कार्रवाई टकराव, मानवीय पीड़ा और लोकतंत्र को कमजोर करने का तरीका है। श्री ब्लिंकन ने ट्विटर पर कहा, “ यूक्रेन की सीमाओं पर रूस जो कर रहा है, वह यूक्रेन से भी बड़ा है। यह संघर्ष, मानवीय पीड़ा और लोकतंत्र को कमजोर करने का एक नुस्खा है। निरंकुश देश इसी तरह के कार्य करते हैं।” अमेरिकी विदेशमंत्री बुधवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक की। अपनी यात्रा के पहले दिन एक संवाददाता सम्मेलन में श्री ब्लिंकन ने चेतावनी दी कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर आक्रमण कर सकता है।

    श्री ब्लिंकन शुक्रवार को वह जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बारबॉक और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे। इस बीच अपने राष्ट्रपति पद संभालने की पहली वर्षगांठ पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने यूक्रेन में रूसी आक्रमण की भविष्यवाणी की और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आर्थिक परिणामों की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “ अगर रूसी सैन्य बल यूक्रेनी सीमा के पार जाता है, तो यह एक नए सिरे से आक्रमण होगा और इसे अमेरिका और हमारे सहयोगियों द्वारा मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। ”

    RELATED ARTICLES
    - Advertisment -

    Most Popular

    Recent Comments