Jaunpur accident
Jaunpur accident : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार को बारात से वापस आ रही एक स्कार्पियो कार में अचानक आग लगने से वह आग का गोला बन गयी।
जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरोखनपुर में आज सुबह लगभग नौ बजे हुयी इस घटना में स्कार्पियो में सवार सभी बराती बाल-बाल बच गये। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।
पुलिस के अनुसार जिले में बदलापुर थाना क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव निवासी पवन खरवार के यहां से बारातियों को लेकर चालक निकेश कुमार निषाद केवटली गांव से वापस आ रहा था, जैसे ही स्कार्पियो सरोखनपुर गांव स्थित हाई-वे पर पहुंची वैसे ही इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ने गाड़ी किनारे खड़ी कर बोनट खोला तो अंदर से तेज लपटें निकलने लगी। जिसे देखते ही गाड़ी में सवार सात बाराती नीचे उतर कर भागने लगे।
चालक जब तक कुछ समझ पाता तब तक गाड़ी धूं-धूं कर जल गयी। इस दौरान बाईपास पर दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइन लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच गए, हालांकि तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी।
Jaunpur accident
यहाँ पढ़े:दीवार फांद रहे बच्चो को मौलवी ने जंजीर से बंधा!
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…