Jaunpur police
Jaunpur Police : जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो बना ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर युवक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि किशोरी की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने तहरीर के आधार पर बताया कि 26 अप्रैल को मीरगंज थाना क्षेत्र में गांव के ही एक युवक ने शौच के लिये गयी युवती के साथ बलात्कार कर उसका वीडियो बना लिया और युवती को परेशान करने लगा। पीड़ता द्वारा युवक के अनैतिक दबाव में आने से इनकार किये जाने पर उसने युवती की फोटो सोशल मिडिया पर वायरल कर दी।
पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। (Jaunpur Police) पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मीरगंज पुलिस ने युवक के खिलाफ 04 मई को मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है। किशोरी ने तहरीर में बताया कि युवक ने उस पर दबाव बनाने के लिये उसका वीडियो मुंबई में रह रहे उसके पिता को भेज कर उसे धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया तो वह उसे गोली मार देगा। पुलिस अधीक्षक को पीड़िता द्वारा वारदात से अवगत कराये जाने पर मीरगंज पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
यहाँ पढ़े:cow slaughter : हाथ जोड़ कर थाने पहुंचा गोकशी का आरोपी
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…