Jaunpur
Jaunpur : उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिलाधिकारी (डीएम) मनीष कुमार वर्मा ने शहरी मास्टर प्लान के जूनियर इंजीनियर रोहन यादव को अनियमियता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार यादव के खिलाफ पिछले कुछ समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसको लेकर जिलाधिकारी वर्मा ने हाल ही में उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा था।
यादव की ओर से मिले जवाब पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने निलंबन की संस्तुति करते हुुए यह कार्रवाई की है। इस मामले में मुख्य नगर नियोजक लखनऊ द्वारा विभागीय कार्यवाही के भी निर्देश दिए गये हैं।
गौरतलब है कि जौनपुर शहर के विनियमित क्षेत्र में अनियमितता की शिकायतें काफी दिनों से प्राप्त हो रही थीं, जिला प्रशासन को मिल रही शिकायतों में मास्टर प्लान के जूनियर इंजीनियर के विरुद्ध अवैध वसूली के भी आरोप लगाये गये थे। उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण में कथित तौर पर संलिप्तता की बात भी सामने आयी थी। इसके अलावा बिना अवकाश लिए यादव अक्सर अपने कार्यालय से नदारद रहने की शिकायतों के घेरे में भी थे।
यहाँ पढ़े:Truck Accident : ट्रक-लोडिंग ऑटो भिडंत में एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…