Truck Accident
Truck Accident : रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के खरवई थाना क्षेत्र में आज तड़के ट्रक और एक लोडिंग ऑटो की जोरदार भिडंत में एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार रायसेन-भोपाल मार्ग पर टेडिया पुल पर ट्रक एवं लोडिंग ऑटो की तड़के हुयी भिडंत में एक बच्ची समेत चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोडिंग ऑटो में फंसे चारों मृतकों के शवों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है, जिन्हें भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में दो भोपाल और दो रायसेन जिले के उदयपुरा के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
यहाँ पढ़े:LIC IPO : पॉलिसीधारक, कर्मचारी अधिकतम लॉट के लिए आवेदन क्यों करते हैं
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
IND vs ENG 5th T20I आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।…
PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की…
Honda ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक 2027 Honda Jazz (कुछ बाजारों में Honda Fit) का…
Cancer: पिछले कुछ वर्षों में भारत सहित दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार…
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…