झांसी के लहरचूरा थानाक्षेत्र में एक दस साल के बच्चे की हत्या कर दी गयी है।बच्चे का शव पड़ोस के कच्चे मकान से बरामद किया गया है।
Jhansi : झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के लहरचूरा थानाक्षेत्र में एक दस साल के बच्चे की हत्या कर दी गयी है। बच्चे का शव पड़ोस के कच्चे मकान से बरामद किया गया है। पुलिस ने गुरूवार को बताया कि लहरचूरा थानाक्षेत्र के खंदरका गांव निवासी संतराम के गुरूवार सुबह से लापता दस वर्षीय पुत्र सुमित का शव देर रात पड़ोस के कच्चे मकान से बरामद किया। संतराम ने बताया कि वह सुबह खेत पर चला गया और कुछ देर बाद उसकी पत्नी भी मजदूरी के लिए निकल गयी उस समय सुमित घर के बाहर ही खेल रहा था।
शाम को जब दोनों घर लौटे तो सुमित कहीं नही दिखा आसपास पूछने पर भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने 112 नंबर पर और लहरचूरा थाना पुलिस को सुमित की गुमशुदगी की सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची इस बीच संतराम के पड़ोसी ने बताया कि सुमित का शव उसके कच्चे मकान में पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शिवहरि मीणा फाेरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद किया तथा जांच शुरू की। एसएसपी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया। श्री मीणा ने दोषी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया और धरपकड़ के तीन टीमों का गठन भी कर दिया। इस बीच उन्होंने घटना का अनावरण होने तक शांति बनाये रखने की गांव वालों से अपील की।
Jhansi
यहाँ पढ़े : NATO : प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के रूप में अफगानिस्तान की यथास्थिति रद्द करेंगे बिडेन
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…