Lalitpur
Lalitpur : ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में विभिन्न स्थानों से खोये लोगों के माेबाइल फोन पुलिस ने सोमवार को वापस किये। अपने अपने खोये मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने सर्विलांस सेल के माध्यम से बरामद किये गये पचास मोबाइलों सम्बन्धित धारकों को आज वितरित किये । प्रभारी सर्विलांस उप निरीक्षक सतीश कुशवाहा की टीम ने नागरिकों के गुम हुये विभिन्न कम्पनियों के पचास मोबाइल फोन बरामद किये, जिनकी कीमत पाँच लाख सतहत्तर हजार एक सौ चालीस रूपये आंकी गई है।
लोगों ने अपने खोये हुये मोबाइल फोन बरामद किये जाने के लिए पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये थे, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्विलांस सेल को गुम हुये मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था।
Lalitpur
यहाँ पढ़े : यूपी में कम वर्षा बनी किसानो के चिंता का विषय , हर संभव सहायता देंगे योगी !
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
IND vs ENG 5th T20I आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।…
PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की…
Honda ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक 2027 Honda Jazz (कुछ बाजारों में Honda Fit) का…
Cancer: पिछले कुछ वर्षों में भारत सहित दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार…
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…