leopard
leopard : तेंदुआ जैसे शिकारी जानवर किसी भी जानवर या अपने शिकार को पलभर में शिकार बनाने के हुनर रखते हैं. लेकिन जब वह किसी के बच्चे पर हमला करने की गलती करते हैं तो उन्हें मुंह की खानी पड़ती है.
क्योंकि दुनिया में इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी अपने बच्चों से उतना ही प्यार करते हैं. जब भी उनके ऊपर कोई मुसीबत आती है तो वह अपनी जान की परवाह किए बिना मुसीबत या फिर शिकारी से भिड़ जाते हैं. आज भी हमें सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला.
जिसमें एक तेंदुआ ने भैंस के एक बच्चे पर हमला करने की गलती कर दी. उसके बाद मां समेत पूरा परिवार अपने लाड़ले की जान बचाने के लिए तेंदुआ पर टूट पड़ा उसके बाद क्या हुआ ये आप इस वीडियो में देख सकते हैं. इस वीडियो को @Animal_World नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अब तक 356 व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 32 लाइक्स और पांच रिट्वीट भी हो चुके हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में भैंसों का एक झुंड घूम रहा है.
यहाँ पढ़े : मंदिर में चोरी करने घुसा युवक , हुआ चमत्कार , लगे हाथ भगवान ने दे दिया प्रसाद !
झुंड में कुछ बच्चे भी शामिल हैं तभी एक तेंदुआ की नजर झुंड के बच्चों पर पड़ जाती है और वह उनका शिकार करने के लिए हमला कर देता है. लेकिन अपने बच्चे की सुरक्षा में मुस्तैद भैंसों की वजह से तेंदुआ का इरादों पर पानी फिर जाता है. वीडियो में आप देख सकते है कि जैसे ही तेंदुआ बच्चे को उठाकर भागने की कोशिश करता है वैसे ही झुंड की कई भैंसें तेंदुआ (leopard) पर हमला कर देती है. तेंदुआ भैंस के बच्चे को खींचकर भागने की कोशिश करता है और झाड़ियों में खींचकर ले जाने लगता है लेकिन कई भैंसें एक साथ उनपर हमला कर देती है जिससे तेंदुआ घबराकर भागने लगता है.
भैंसे तेंदुआ का झाड़ियों तक पीछा करती है किसी भी भैंस को तेंदुआ से डर नहीं लगता है और वह अपने सींगों से उसपर हमला कर देती है. भैंसों के हमले से डरकर तेंदुआ भाग जाता है और बच्चे को छोड़ देता है.
यहाँ पढ़े : फ्रिज के अंदर मिली लाश , पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी , दोषी का नाम सुनकर परिजन रह गए हैरान
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…