राष्ट्रीय

मंदिर में चोरी करने घुसा युवक , हुआ चमत्कार , लगे हाथ भगवान ने दे दिया प्रसाद !

Mandir : बुरी नीयत का नतीजा भी बुरा होता है। कई बार बुरी नीयत वालों को भगवान भी हाथों हाथ सजा दे देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मंदिर में चोरी की नीयत से घुसा लेकिन भगवान ने उसे हाथों हाथ ऐसी सजा दी कि वह मंदिर से बाहर ही नहीं निकल पाया। आखिरकार पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

चोरी करने मंदिर में घुसा

मंदिर में चोरी का प्रयास करने का मामला आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के जामी येलम्मा मंदिर का है। यहां एक शख्स मंदिर में गहने चुराने के इरादे से दाखिल हो गया। मंदिर में घुसने के लिए उसने दीवार में छेद किया और उसी छेद में से मंदिर में दाखिल हो गया। लेकिन चोरी करने के बाद वह मंदिर से बाहर नहीं निकल पाया। वह वहां पर ऐसा फंसा कि रोकर मदद के लिए लोगों को पुकारने लगा।

यहाँ पढ़े  : फ्रिज के अंदर मिली लाश , पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी , दोषी का नाम सुनकर परिजन रह गए हैरान

भगवान ने दी बुरे कर्मों की सजा!

कहते हैं ना अच्छा या बुरा सारे कर्मों का फल आपको इसी धरती पर मिलता है। लोग इसे बुरे कर्म की तुंरत सजा का उदाहरण मान रहे हैं। दरअसल, जब वह चोर चोरी करने के बाद दीवार में किए गए छेद से बाहर निकल रहा था तो वह उस छेद में फंस गया। चोर उसी छेद से गहने बाहर फेंककर निकलने लगा, लेकिन सफल नहीं हो पाया और उसमें फंसकर रह गया। लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।

मदद के लिए लगाई गुहार

जानकारी के मुताबिक पापाराव ने रात को मंदिर में घुसकर एल्लम्मा माता के सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे। फिर गहनों को कपड़े में बांधकर बाहर निकलने के लिए उसी खिड़की का सहारा लिया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने चोर को रोते हुए मदद की गुहार लगता देखा, फिर मामला समझ आया तो ग्रामीण भी दंग रह गए। लोगों ने ड्रील करके उसे बचाया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब की लत की वजह से चोरी का आदतन अपराधी है। पहले भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने चोर से मंदिर से चुराए गहने भी बरामद किए।

Mandir


यहाँ पढ़े  : Tiranga : अब 24 घंटे लहराएं तिरंगा, फ्लैग कोड संशोधन दूरगामी : जिंदल

ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

1 week ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

1 week ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago