Lightning
Lightning : हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बीते 24 घंटे से रुक रुक कर हो रही बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य झुलस कर घायल हो गये हैं।
पुलिस के अनुसार घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सांडी थाना क्षेत्र के कुंवरियापुर के रहने वाले श्यामलाल खेत में अपने जानवर चरा रहे थे। इस बीच बारिश से बचने के लिये श्यामलाल एक पेड़ के नीचे खड़े हो गये। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
दूसरी घटना हरपालपुर थाने के मलौथा गांव में हुई, जहां करी चरा रहे रमेश बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गयी, जबकि उनके साथ खड़े दो अन्य लोग झुलस गये।
पास के गांव बहेरा मजरा में रसिक पुत्र सहते उम्र 40 वर्ष, की मृत्यु भी आकाशीय बजली गिरने से हो गई। इसके अलावा गया शुक्रवार को देर शाम प्रसाद पुत्र वीरपाल उम्र 45 साल निवासी इकसई थाना माधौगंज की मृत्यु आकाशीय बिजली की चपेट में आने से होे गयी।
इन घटनाओं की सूचना लेखपाल और पुलिस को दी गई है। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और राजस्व अधिकारियों को घटना की रिपोर्ट दे दी। राजस्व विभाग ने मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया है।
Lightning
यहाँ पढ़े : कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय का होगा नवीनीकरण
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…